मार्केटbreaking_newsबिजनेस

शेयर मार्किट : बाजार में इन कारणों की वजह से लगा, 5 हफ्ते की तेजी पर ब्रेक

मुंबई 4 मार्च :  भारतीय बाजार  इन्वेस्टरों को पिछले दिनों काफी फायदा पहुचाया l जिन्होंने भी इन्वेस्ट किया उन्हें बाजार से अच्छा प्रतिशाद मिला l पर अचानक ऐसा क्या हुआ की बाजार पिछले हफ्ते इतना नीचे गिर गया l दरअसल इसकी प्रमुख वजह रही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ..! पहले मार्किट का हाल जान लेते है l

भारतीय शेयर बाजार की पांच सप्ताह की तेजी पर ब्रेक लग गया। बाजार के प्रमुख सूचकांक तीन मार्च को समाप्त सप्ताह में गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60.52 अंकों यानी 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,832.45 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.95 अंकों यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,897.55 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक 123.07 अंकों यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 13,409.04 पर और बीएसई स्मॉलकैप 32.39 अंकों यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 13,620.17 पर बंद हुआ। 

सप्ताह के पहले दिन सोमवार यानी 27 फरवरी को बिकवाली के दबाव की वजह से बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 80.09 अंकों यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 28,812.88 पर बंद हुआ जो 21 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर है। 

मंगलवार यानी 28 फरवरी को भी घरेलू बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 69.56 अंकों यानी 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,743.32 पर बंद हुआ जो 20 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर है। 

हालांकि, बाजार में बुधवार यानी एक मार्च को मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़ों और सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 241.17 अंकों यानी 0.84 फीसदी की उछाल के साथ 28,984.49 पर बंद हुआ जो आठ सितंबर 2016 के बाद इसका सबसे उच्चतम बंद स्तर रहा।

बाजार में गुरुवार यानी दो फरवरी को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 144.70 अंकों यानी 0.50 फीसदी की मजबूती के साथ 28,839.79 पर बंद हुआ। 

वहीं, शुक्रवार यानी तीन मार्च को बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 7.34 अंकों यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,832.45 पर बंद हुआ जो 28 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर रहा। 

घरेलू बाजार में शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही जबकि बाकी में मजबूती दर्ज की गई। एनटीपीसी (5.75 फीसदी), भारती एयरटेल (2.85 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.81 फीसदी) की गिरावट रही जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.19 फीसदी), टाटा स्टील (2.04 फीसदी), गेल (0.63 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई। 

वैश्विक मोर्चे की बात करें तो अमेरिका के श्रम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी दर पिछले 40 वर्षों के निचले स्तर पर रहे हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंपनियों और मध्यवर्गीय परिवार वालों के लिए करों में कटौती का वादा किया है जिसका बीते सप्ताह दुनियाभर के बाजारों पर असर पड़ा।

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button