बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशबिजनेसमार्केट
Trending

SBI ग्राहक कृप्या ध्यान दें,आप लोन रिस्ट्रक्चर का फायदा ले सकते है या नहीं, करें चेक

इस स्कीम का लाभ होम,ऑटो,एजुकेशन और पर्सनल लोन लेने वाले उठा सकते है...

SBI launches loan restructuring scheme portal-know how to apply 

नई दिल्ली: लॉकडाउन (Lockdown) से खस्ता हाल हुई अर्थव्यवस्था (economy) में आम आदमी के लिए लोन का रिपेमेंट (loan repayment) मुश्किल हो गया है।

इसके लिए आरबीआई (RBI) ने सभी बैंकों (Banks) को लोन रिस्ट्रक्चर की सुविधा ग्राहकों के लिए लाने को कहा है।

इसी के तहत देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने  अपने ग्राहकों के लिए लोन रिस्ट्रक्चरिंग पोर्टल की (SBI launches loan restructuring scheme portal) सुविधा शुरू कर दी है। 

इस पॉलिसी का उद्देश्य COVID-19 के कारण प्रभावित हुए रिटेल कर्जदारों को लोन की ईएमआई (EMI) चुकाने में सुविधा प्रदान करना है।

इस स्कीम का लाभ होम (Home),ऑटो(auto),एजुकेशन(education)और पर्सनल लोन (personal loan) लेने वाले उठा सकते है।

सोमवार को एसबीआई (SBI) ने लोन रिस्ट्रक्चरिंग के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया।

इसका फायदा यह है कि अब ग्राहक घर या ऑफिस में बैठे ही बिना बैंक जाएं अपनी सुविधानुसार अपने लोन्स की रिस्ट्रक्चरिंग के लिए अपनी पात्रता को चेक कर सकते है।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के लोन रिस्ट्रक्चरिंग  फ्रेमवर्क के अंतर्गत वह लोन कर्जदार लोन रिस्ट्रक्चरिंग के लिए योग्य हैं, जिनके लोन अकाउंट स्टैंडर्ड श्रेणी में आते हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो, जिन्होंने लोन पेमेंट(loan payment) में 1 मार्च 2020 तक 30 दिन या इससे ज्यादा की अवधि का डिफॉल्ट नहीं किया है और जिनकी इनकम कोविड19 से प्रभावित हुई है।

SBI लोन रिस्ट्रक्चरिंग  की सुविधा का ऐसे लें लाभ-How to apply SBI loan restructuring scheme

 

-सबसे पहले SBI loan रिस्ट्रक्चरिंग पोर्टल  पर जाएं।

-अब यहां आपको अपना लोन अकाउंट नंबर डालना होगा।

-इसके बाद आपसे OTP जेनरेट करने को कहा जाएगा। ओटीपी वैलिडेशन पूरा होे के बाद और सभी जरूरी जानकारियां भरने के बाद ग्राहक को लोन रिस्ट्रक्चरिंग को लेकर अपनी पात्रता का पता चल सकेगा और उसे रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा।

-आपको मिला यह रेफरेंस नंबर 30 दिन तक मान्य रहेगा और इस समयावधि में ग्राहक जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बैंक ब्रांच में जा सकता है।

-ग्राहक के लोन रिस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ब्रांच/सीपीसी में सिंपल डॉक्यूमेंट के एग्जीक्यूशन के बाद पूरी होगी।

दरअसल, एसबीआई में रिटेल और डिजिटल बैंकिंग के एमडी सीएस सेटी ने उम्मीद जताई कि इस पोर्टल के लॉन्च से ग्राहक लोन रिस्ट्रक्चरिंग को लेकर बैंक ब्रांच में जाने से पहले घर बैठे आसानी से अपनी पात्रता चेक कर सकेंगे।

लोन रिस्ट्रक्चरिंग के आवेदन (Loan restructuring application)को मंजूर कर लिए जाने की जानकारी ग्राहक को SBI ब्रांच/सीपीसी द्वारा भेज दी जाएगी।

 

SBI launches loan restructuring scheme portal-know how to apply 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button