मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, मिडकैप तेजी के साथ बंद

सेंसेक्स 66 अंक निफ्टी 16 अंक बैंकनिफ्टी 107 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ.

stock market closed with a slight decline the mid-cap closed high

Mumbai (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव रहा l

सेंसेक्स 66 अंक निफ्टी 16 अंक बैंकनिफ्टी 107 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ l वही मिडकैप में तेजी रही l

कॉमेक्स पर सोना 6 हफ्ते के ऊपरी स्तर के करीब कारोबार कर रहा है।

MCX पर सोने के भाव 48,300 के ऊपर निकल गया है। डॉलर में नरमी, फेडरल रिजर्व के रुख से सोने को सहारा मिल रहा है।

दूसरी छमाही में भारत की मांग बढ़ने की उम्मीद है। पहली छमाही में भारत की मांग 5 साल के औसत से 35% कम रही है।

कल की जोरदार तेजी के बाद रफ्तार पर ब्रेक लगा है। डॉलर में कमजोरी, फेड के नरम रुख से सपोर्ट मिल रहा है। 

मेटल्स की तेजी से चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। ब्रेंट के दाम 74 डॉलर के ऊपर निकल गए है।

2 हफ्ते के ऊपरी स्तर से क्रूड में दबाव देखने को मिल रहा है। US में इंवेंट्री घटने से भी क्रूड को सपोर्ट मिल रहा है। बेहतर डिमांड आउटलुक से सपोर्ट मिल रहा है।

कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66 प्वाइंट गिरकर 52587 पर बंद हुआ है।

NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 15 प्वाइंट गिरकर 15763 पर बंद हुआ है।

बैंक निफ्टी 107 प्वाइंट गिरकर 34584 पर बंद हुआ है।  stock market closed with a slight decline the mid-cap closed high

Rupee opening: डॉलर के मुकाबले रुपया में कमजोरी देखने को मिली है।

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर होकर 74.31 के स्तर पर खुला है।

कल यानी गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे बढ़कर  74.28 के स्तर पर बंद हुआ था। 

इससे पहले आज सुबह, 

ग्लोबल बाजारों में कमजोरी से भारतीय बाजारों ने भी फ्लैट शुरुआत की है। 

सेसेंक्स 38.86 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 52691.93 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 10.50 अंक यानी 0.07 फीसदी की मजबूती के साथ 15789 के स्तर पर नजर आ रहा है।

महाराष्ट्र के 25 जिलों में  सिनेमा हॉल और मॉल खुलेंगे। रेस्टोरेंट, जिम दुकाने खुलने के नियम और आसान  होंगे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का बयान एक- दो दिन में डिटेल गाइडलाइंस आएंगी । अनलॉक थीम से जुड़े शेयरों पर फोकस  रखें।

प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार की शुरुआत  बढ़त के साथ हुई है।

सेसेंक्स 218.93 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 52872.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 91 अंक यानी 0.58 फीसदी की मजबूती के साथ 15869.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

अगस्त सीरीज की शुरुआत पर ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे है।  एशियाई बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। 

stock market closed with a slight decline the mid-cap closed high

SGX NIFTY भी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है।

DOW FUTURES 100 अंक नीचे है हालांकि कल अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए थे।   DOW की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button