देशbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश की अन्य ताजा खबरें
Trending

देश में 3.4 फीसदी कम हुए COVID-19 केस,बीते 24 घंटे में 1,61,386 केस

पिछले 24 घंटों की बात करें तो इस अवधि में 57,42,659 वैक्‍सीन डोज दी गई, अब तक कुछ 1,67,29,42,707 वैक्‍सीन डोज दी जा चुकी हैं।

COVID-19-cases-reduced-by-3.4-percent-in-the India

नई दिल्‍ली:देश में अब कोरोना(Corona)की रफ्तार थोड़ी थमती सी दिख रही है।भारत में 24 घंटों में नए COVID-19 मामलों में 3.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई(COVID-19-cases-reduced-by-3.4-percent-in-the India)है।

बीते 24 घंटों में बुधवार को देश में कोरोना के 1,61,386 केस आएं और 1733 लोगों को कोविड-19 के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

जहां तक बात है बीते 24 घंटों की,तो इस दौरान 57,42,659 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।

CORONA के तेजी से बढ़ते मामलें, महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 30535 नए Covid 19 केस

पिछले 24 घंटों की बात करें तो इस अवधि में 57,42,659 वैक्‍सीन डोज दी गई, अब तक कुछ 1,67,29,42,707 वैक्‍सीन डोज दी जा चुकी हैं।

देश में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्‍या 16,21,603 है और एक्टिव केसों की दर 3.90% और रिकवरी रेट 94.91% है।

पिछले 24 घंटों में 2,81,109 मरीज कोरोना से रिकवर हुए और इसके साथ ही कुल रिकवर लोगों की संख्‍या 3,95,11,307 है।

रोजाना का पॉजिटिविटी रेट 9.26% है। अब तक कुल 73.24  करोड़ केस दर्ज किए गए जबकि पिछले 24 घंटों में 17,42,793 टेस्‍ट हुए।

गौरतलब है कि देश में मंगलवार को कोरोना के 1,67,059 नए मामले दर्ज किए गए थे और कोरोना के मामलों में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,192 मौतें (Corona Death) दर्ज की गई थीं. हालांकि मौतों के आंकड़े में केरल में हुई 638 मौतों का बैकलॉग भी जोड़ा गया था।

Covid 19 : 5 महीने में आज कोरोना के सबसे कम नए केस,कुल मामलें 99 लाख के पार

COVID-19-cases-reduced-by-3.4-percent-in-the India


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button