मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में तूफानी गिरावट, लगातार चौथे दिन शेयर बाजार नीचे

सेंसेक्स 928 अंक निफ्टी 272 अंक बैंक निफ्टी 678 अंक नीचे गिरकर हुआ बंद.

stockmarket-closing-down sensex-nifty-banknifty-down

मुंबई (समयधारा): शेयर बाजार में तूफानी गिरावट, लगातार चौथे दिन शेयर बाजार नीचे l

सेंसेक्स 928 अंक निफ्टी 272 अंक बैंक निफ्टी 678 अंक नीचे गिरकर हुआ बंद l 

खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ने का काम किया है। बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट पर बंद हुए।

मेटल, बैंकिंग, एनर्जी शेयरों में भारी गिरावट रही है। रियल्टी, ऑटो, IT शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।

मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए।

Adani Enterprises, Adani Ports, Grasim Industries, M&M और Bajaj Finance निफ्टी के टॉप लूजर है।

वहीं ITC, Bajaj Auto और Divis Laboratories निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 927.74 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 59,744.98 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 272.40 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 17,554.30 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं बैंक निफ्टी 677.70 अंक यानी 1.67 फीसदी की गिरावट के साथ 39,995.90 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले, 

देश के शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 512 अंक निफ्टी 161 अंक बैंक निफ्टी 357 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका में तनातनी बढ़ी है। रूस ने अमेरिका के साथ खत्म START परमाणु करार किया।

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पोलैंड में कहा, मॉस्को की कभी जीत नहीं होगी।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।

सेंसेक्स 292.66 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 60,357.24 के स्तर पर नजर आ रहा था।

वहीं निफ्टी 78.25 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 17,748. 70 के स्तर पर नजर आ रहा था।

ग्लोबल ग्रोथ की चिंता से क्रूड में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। भाव 83 डॉलर के नीचे आया है। उधर सोने पर भी दबाव दिख रहा है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स 366.35 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 60,306.37 के स्तर पर नजर आ रहा था।

वहीं निफ्टी 62 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 17,764.70 के स्तर पर नजर आ रहा था।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल 

ग्लोबल बाजारों से संकेत दबाव बढ़ाने वाले मिल रहे है। एशिया में नरमी है।

stockmarket-closing-down sensex-nifty-banknifty-down

वहीं SGX निफ्टी भी कमजोर कारोबार कर रहा है। ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की चिंता से अमेरिकी बाजारों में कल जोरदार गिरावट देखने को मिली।

डाओ जोंस करीब 700 प्वाइंट टूटा । जबकि नैस्डेक भी ढ़ाई परसेंट फिसला।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

कल 21 फरवरी को बाजार में भारी वोलैटिलिटी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में बाजार लगातार तीसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ।

एफएमसीजी को छोड़कर बाजार के अधिकांश सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली।

सेंसेक्स कल 19 अंक गिरकर 60673 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 18 अंक गिरकर 17827 के स्तर पर बंद हुआ।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button