राज्यों की खबरेंbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरें
Trending

Sikkim में बड़ा हिमस्खलन करीब 20 लोग घायल, 7 लोगों की मौत

#सिक्किम (#Sikkim) के #नाथुला (#Nathula) इलाके में मंगलवार को हुए, एक भीषण #हिमस्खलन (#Avalanche) में 7 टूरिस्ट की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

sikkim-avalanche-7-tourists-killed-due-to-avalanche-in-nathula-many-feared-trapped

सिक्किम / नयी दिल्ली (समयधारा) : #सिक्किम (#Sikkim) के #नाथुला (#Nathula) इलाके में मंगलवार को हुए,

एक भीषण #हिमस्खलन (#Avalanche) में 7 टूरिस्ट की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल लाया जाया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘बचाव अभियान जारी है।’’

नाथुला पास चीन से लगी सीमा (China Border) पर स्थित है और ये अपनी मनमोहक सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है।

सीमा सड़क संगठन (BRO) के अनुसार, गंगटोक को नाथू ला पास से जोड़ने वाली 14वीं जवाहरलाल नेहरू रोड पर दोपहर लगभग 12:15 बजे हिमस्खलन आया, जिससे 25-30 पर्यटक बर्फ के नीचे फंस गए।

BRO की तरफ से अब तक 22 टूरिस्ट को बचाया गया है, जिनमें छह डीप वैली से हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर अपना शोक व्यक्त किया है और कहा

सिक्किम में हिमस्खलन से व्यथित। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपनों को खोया है।

मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बचाव अभियान जारी है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है l

BRO ने बताया कि डेढ़ घंटे तक बर्फ में दबे रहने के बाद एक महिला को बचा लिया गया। फिलहाल उसका इलाज गंगटोक के STNM अस्पताल में चल रहा है।

करीब 350 टूरिस्ट इलाके में फंसे हुए हैं और सड़क से बर्फ हटाने के बाद 80 गाड़ियों को बचा लिया गया है।

News18 के मुताबिक, भारतीय सेना ने बताया, दोपहर करीब तीन बजे तक 14 लोगों को बचा लिया गया और नजदीकी सैन्य चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया।

हालांकि, सात लोगों की मौत हो गई। बाकी सात लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया और वे गंगटोक लौट गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, \बचाव अभियान अब भी जारी है।\ स्किकिम पुलिस और भारतीय सेना की टीमें बचाव अभियान में शामिल हैं।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button