मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

मजबूत विदेशी बाजारों के प्रदर्शन पर भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

सेंसेक्स 414 अंक निफ्टी 106 अंक बैंकनिफ्टी 290 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

Stock Market Trading High Share-Market up niftybank-sensex-nifty

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

विदेशी बाजारों के शानदार प्रदर्शन का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है l

सेंसेक्स 414 अंक निफ्टी 106 अंक बैंकनिफ्टी 290 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों की शुरुआत भी आज बढ़त के साथ हुई है।

क्या आपको पता है विश्व में सबसे ज्यादा कौन से नाम रखे जाते है..?

क्या आपको पता है विश्व में सबसे ज्यादा कौन से नाम रखे जाते है..?

फिलहाल सेंसेक्स 302.68 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 64068.44 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी 81.65 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 19047.55 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Trading High Share-Market up niftybank-sensex-nifty

प्राइमरी मार्केट में आज जोरदार एक्शन रहेगा। आज पीकेएच वेंचर्स और सिनोप्टिक्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ खुलेंगे,

वहीं आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी और साइएंट डीएलएम के आईपीओ आज आखिरी दिन है।

Irregular periods treatment:कभी आते और कभी नहीं आते आपके पीरियड?इन घरेलू नुस्खों से हो जाएंगे Regular

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स मिला-जुला कारोबार कर रहे हैं। 

सेंसेक्स 144.08 अंक या 0.23 फीसदी गिरकर 63,771.34 पर कारोबार कर रहा था।

जबकि निफ्टी 40.40 अंक या 0.21 फीसदी बढ़त के साथ 19,012.50 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल Stock Market Trading High Share-Market up niftybank-sensex-nifty

गुरुवार शाम को अमेरिकी इक्विटी वायदा में थोड़ा बदलाव हुआ। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़ा वायदा 26 अंक या 0.08 फीसदी गिरकर बंद हुआ था।

एसएंडपी 500 वायदा 0.03 फीसदी की कमजोरी लेकर बंद हुआ था। नैस्डैक 100 वायदा सपाट बंद हुआ था।

रेग्युलर मार्केट की बात करें तो डाओ लगभग 270 अंक या 0.8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था।

जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स में लगभग 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट सपाट स्तर पर बंद हुआ था।

Eid Mubarak 2023:ईद का चांद नजर आया है,जीवन में ढ़ेरों खुशियां लाया है,भेजें ऐसे ही ईद मुबारक Quotes,Hindi Shayari

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

निफ्टी 50 इंडेक्स ने 28 जून को मंथली एक्सपायरी वाले दिन 19000 अंक का एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया।

इस दिन बाजार के सभी सेक्टरों से सपोर्ट मिला। दिग्गज शेयरों के साथ ही ब्रॉडर मार्केट में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही।

बीएसई सेंसेक्स पहली बार इंट्राडे में 64000 अंक पर पहुंच गया।

कारोबार के अंत में ये 499 अंक बढ़कर 63915 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 155 अंक उछलकर 18972 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button