breaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसबिजनेस न्यूजमार्केट

सोने और चांदी में तेज गिरावट जारी, जानियें क्या है आज इन कीमती धातुओं के दाम

सोना 50,000 के नीचे, चांदी भी 59,000 के नीचे कारोबार कर रही है l

gold-silver-price-down sone-chaandi-ke-dam-hue-kam

नई दिल्ली (समयधारा) : देश भर में कोरोना कहर के बीच सोने और चांदी के दामों में जोरदार गिरावट जारी है l 

पिछले दिनों रिकॉर्ड ऊँचाई छूने के बाद इन कीमती धातुओं में लगातार गिरावट का दौर जारी है l   सोने के दामों में बड़ा कारण डॉलर का भाव रहा है l 

अन्य देशों की करेंसी के मुकाबले डॉलर के दाम अपने दो महीने के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गये है।

इसके कारण सोना खरीदना महंगा हो गया है। जिसके चलते सोने के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है l 

इसीके चलते निवेशकों ने सोने से दूरी बनाई है और मांग कम होने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

इसके अलावा कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कुछ यूरोपीय देश फिर से लॉकडाउन लगाने की सोच रहे हैं। स वजह से भी कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट आई है।

gold-silver-price-down sone-chaandi-ke-dam-hue-kam

डॉलर के मजबूत होने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना (spot gold) की कीमतों में गिरावट आने से भारत में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई है।

हालांकि भारत के सर्राफा बाजारों में सोने के भाव स्थिर हैं। इनमें मामूली तेजी आई है।

भारत में 24 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, और यह 50,640 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

हालांकि, सोमवार को घरेलू बाजार में Spot gold की कीमतों में 670 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी।

वहीं, मल्टीपल कमॉडिटी एक्सचेंज पर वायदा सोना और चांदी (Gold and Silver futures) की कीमतों में तेज गिरावट आई है।

सोना और चांदी करीब दो महीने के अपने निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

सोना प्रति 10 ग्राम 50,000 रुपये के नीचे और चांदी प्रति किलोग्राम 59,000 के नीचे पहुंच गई है।

gold-silver-price-down sone-chaandi-ke-dam-hue-kam

MCX पर आज अक्टूबर में डिलिवरी वाला वायदा सोना (Gold futures) की कीमतों में 1.15% यानी 581 रुपये की गिरावट आई

और 12.30 बजे यह 49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

वहीं, दिसंबर में डिलिवरी होने वाली वायदा चांदी की कीमतों में 4.22% की तेज गिरावट आई है और यह MCX पर प्रति किलोग्राम 58,632 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

सोने और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।

कॉमेक्स (COMEX) पर स्पॉट गोल्ड का कीमतों में 0.2% की कमी आई है और यह 1894.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

वहीं, अमेरिकी वायदा सोना (US gold futures) की कीमतों में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई है और यह 1898 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

वैश्विक बाजार में चांदी की कामतों में भीतेज गिरावट आई है। चांदी 1.5% टूटकर 24.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

वहीं प्लैटिनम की कीमतों में 0.4% की बढ़ोतरी हुई है और इसकी कीमत 869.91 डॉलर प्रति औंस हो गई है,

लेकिन पैलेडियम की कीमतें 0.3% कम हुई है और यह 2215.24 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।

gold-silver-price-down sone-chaandi-ke-dam-hue-kam


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button