मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

निफ्टी नई ऊंचाईयों पर, रिलायंस व मेटल शेयरों के दम पर बाजार ऊपर बंद

सेंसेक्स 515 अंक निफ्टी 147 अंक बैंकनिफ्टी 385 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुए.

india share market news updates in hindi

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में जोरदार तेजी का रुख रहा l आज निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ l 

सेंसेक्स 515 अंक निफ्टी 147 अंक बैंकनिफ्टी 385 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुए l

टॉप 10 ग्लोबल इंडेक्स में निफ्टी शामिल हुआ है। मई महीने  निफ्टी और सेसेंक्स  6.5 फीसदी चढ़े है।

बाजार में 7 साल बाद शानदार मई का महीना रहा है। मई महीने में निफ्टी और सेसेंक्स 6.5 फीसदी चढ़े है।

वहीं बैंक निफ्टी इस महीने 8.5 फीसदी चढ़ा। आज के कारोबार में मेटल, रियल्टी, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। वहीं FMCG, बैंकिंग,

फार्मा शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। RIL 11 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 514.56 अंक यानी 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ 51,937.44 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 147.15 अंक यानी 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 15,582.80के स्तर पर बंद हुआ। 

india share market news updates in hindi

MCX पर सोना 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर निकला है। इस महीने सोने में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

कॉमेक्स पर सोना 1900 डॉलर के ऊपर निकला है। US में खुदरा महंगाई बढ़ने से सोने में तेजी आई है।

US में 6 ट्रिलियन डॉलर का बजट पेश किया गया। US के मई के रोजगार आंकड़ों पर नजर रहेगी। Memorial Day के मौके पर आज US के बाजार बंद है।

MCX पर चांदी के भाव 72,000 रुपये  1 किलोग्राम के करीब कारोबार कर रहा है।

सोने की तेजी से चांदी को सहारा मिल रहा है। इस महीने चांदी में 6 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।

आज सुबह 9.20am पर  सेसेंक्स 73.38 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट  के साथ 51,349.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 11.55 अंक यानी 0.07 फीसदी की कमजोरी  के साथ 15,424.10 के स्तर पर नजर आ रहा है।

प्री-ओपनिंग में  बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। india share market news updates in hindi

BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 98.85 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 51,521.73 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 35.60 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 15471.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button