मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

Valentine’s Day के दिन बाजार में तेजी

सेंसेक्स 297 अंक निफ्टी 69 अंक ऊपर चढ़कर वही बैंकनिफ्टी 16 अंक गिरकर कर रहा है कारोबार l 

sensex nifty up bank nifty down market trading up on valentines day

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 297 अंक निफ्टी 69 अंक ऊपर चढ़कर वही बैंकनिफ्टी 16 अंक गिरकर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी 17800 के पार निकला है।

सेंसेक्स 231.10 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 60662.94, के स्तर पर नजर आ रहा था।

जबकि निफ्टी 63.80 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 17834.70 के स्तर पर नजर आ रहा था।

पिछले हफ्ते में करीब 8% की तेजी के बाद कच्चे तेल में आज गिरावट देखने को मिल रही है।

रूस ने पिछले हफ्ते ही एलान किया था कि वो प्रति दिन 5 लाख बैरल तक उत्पादन घटाएगा।

इस बीच चीन में री-ओपनिंग से तेल की डिमांड बढ़ने की आशंका में कीमतों में इजाफा देखने को मिला था

लेकिन आज सुबह ब्रेंट क्रूड करीब 1% की बढ़त के साथ 85.78 डॉलर प्रति बैरल रहा।

sensex nifty up bank nifty down market trading up on valentines day

जबकि, WTI क्रूड का भाव 1.35% की गिरावट के साथ 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

बेंचमार्क इंडेक्स प्री-ओपनिंग सेशन में मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे है। 

सेंसेक्स 43.46 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 60388.38 के स्तर पर नजर आ रहा था।

जबकि निफ्टी 81.30 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 17852.20 के स्तर पर नजर आ रहा था। 

आज यानी 14 फरवरी को अडानी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज,

एस्टर डीएम हेल्थकेयर, बाटा इंडिया, भारत फोर्ज, बायोकॉन, बॉश, सीईएससी, जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस,

इप्का लेबोरेटरीज, एनबीसीसी (इंडिया), एनएमडीसी, पीआई इंडस्ट्रीज, पीएनसी इंफ्राटेक, प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स, रेडिको खेतान,

सीमेंस, स्पेंसर्स रिटेल, स्पाइसजेट, स्वान एनर्जी और टोरेंट पावर के दिसंबर तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल 

अमेरिका में आज महंगाई आंकड़ों से पहले ग्लोबल संकेत मंगलमय नजर आ रहे है।

SGX NIFTY करीब 50 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है । एशिया भी मजबूती दिख रही है।

कल अमेरिकी बाजार भी 1% से ज्यादा उछलकर बंद हुए।

जबकि डाओ जोन्स 377 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ । वहीं S&P 500 इंडेक्स 1.14% चढ़कर बंद हुआ । नैस्डेक करीब 1.50% चढ़कर बंद हुआ।

sensex nifty up bank nifty down market trading up on valentines day

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

13 फरवरी को बाजार अपनी शुरुआती बढ़त बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा और करीब 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बाजार में कल चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। ट्रेडर्स खुदरा महंगाई आंकड़ों के पहले सतर्क नजर आए।

बता दें कि जनवरी में खुदरा महंगाई दर दिसंबर के 5.72 से बढ़ कर 6.52 पर आ गई है।

सेंसेक्स 251 अंकों की गिरावट के साथ 60432 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 86 अंक गिरकर 17771 के स्तर पर बंद हुआ था।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button