मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊँचाई पर बंद

Stock Market में आज भी तेजी, सेंसेक्स 487 अंक निफ्टी 138 अंक ऊपर चढ़कर बंद

share bazar me jordar teji, sensex 487 nifty 138 ank uper band

Mumbai (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में जोरदार तेजी l सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊँचाई पर बंद l 

Stock Market में आज भी तेजी कायम रही, सेंसेक्स 487 अंक निफ्टी 138 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुए l

अगर बैंक सेक्टर पर दबाव नहीं होता तो बाजार आज काफी ऊँचाई पर बंद होता l 

आज इंट्राडे में निफ्टी का 14498.2 का और सेंसेक्स का 49303.8 का नया रिकॉर्ड बनाया।

इस तरह से सेंसेक्स- निफ्टी ने आज  फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। 

BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 487 अंक चढ़कर 49,269 पर बंद हुआ है।

share bazar me jordar teji

वहीं,  NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 137 अंक चढ़कर 14,485 पर बंद हुआ है।

जबकि निफ्टी बैंक 85 अंक गिरकर 31999 पर बंद हुआ है। 

बाजार में आज काफी जोश रहा l  सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में खरीदारी दिखी। 

वही बैंक निफ्टी और मिडकैप शेयरों ने बाजार का माहौल बिगाड़ा l बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में बिकवाली रही।

मिडकैप 54 अंक गिरकर 22140 पर बंद हुआ है। । इंट्रा-डे में निफ्टी लगातार 11वें दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।

इंट्रा-डे में निफ्टी ने 14498 का नया स्तर छुआ। IT,ऑटो और FMCG शेयरों में अच्छी खरीदारी रही।

निफ्टी IT इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। IT इंडेक्स पिछले 2 सत्रों में करीब 7 फीसदी चढ़ा है।

share bazar me jordar teji

हालांकि निफ्टी बैंक में 4 दिनों की तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली। मिडकैप में भी 8 दिनों की तेजी के बाद आज गिरावट रही। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार आगामी बजट में माइनिंग रिफार्म की घोषणा कर सकती है।

नए रिफॉर्म के जरिये बड़े पैमाने पर मिनरल ब्लॉक ऑक्शन की तैयारी है। अगले  कुछ दिनों में इसके लिए कानूनी मंजूरी ले ली जाएगी।

इसके अलावा इसी महीने कोल ब्लॉक ऑक्शन के अगले चरण की बोली भी मंगाई जाएगी। 

share bazar me jordar teji

उधर सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि वह सरकार के अबतक के रुख से निराश है।

चीफ जस्टिक ने सरकार से पूछा कि आप कानून लागू करने से रोकेंगे या हम कदम उठाएं ।  

सोने पर शुक्रवार की 4 फीसदी की गिरावट के बाद आज फिर दबाव है। MCX सोने के दाम 1 महीने के निचले स्तर पर हैं।

कॉमेक्स पर सोना 1825 डॉलर के स्तर के करीब है। अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सोने पर दबाव है।

डॉलर में रिकवरी से सोने में बिकवाली हावी है। अमेरिका में बड़े राहत पैकेज की उम्मीद से सपोर्ट मिल रहा है।

बाइडेन बड़े राहत पैकेज का एलान कर सकते हैं  l शुक्रवार को 10 फीसदी गिरने के बाद आज चांदी में हल्की बढ़त है।

share bazar me jordar teji

US में ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से चांदी पर दबाव बना है। डॉलर में रिकवरी से चांदी में बिकवाली हावी है।

डॉलर में रिकवरी से चांदी पर दबाव बना था।  US में बड़े राहत पैकेज की उम्मीद से सपोर्ट मिल रहा है।

आज सुबह 9.20am पर शानदार वैश्विक सेंकेतों के दम पर भारतीय बाजार ने आज जोरदार तेजी के साथ शुरुआत की है।

BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 295.49 यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 49,105 के आसपास दिख रहा है।

वहीं, NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स  निफ्टी 78 अंक यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 14,425 के आसपास दिख रहा है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button