
share bazar me utar chadhav, sensex nifty Uper, banknifty niche
Mumbai (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में लगातार 7वें दिन तेजी का माहौल है l
सेंसेक्स 168 अंक निफ्टी 56 अंक ऊपर चढ़कर व बैंक निफ्टी 273 अंक नीचे कारोबार कर रहे है l
बात करें वैश्विक बाजारों की तो अमेरिका में DOW और S&P 500 की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है।
एशिया और SGX NIFTY में भी मजबूती देखने को मिल रही है।
आज सुबह 9.20 am पर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। सेसेंक्स-निफ्टी दोनों हरे निशान में कामकाज कर रहे है।
BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 140 अंक की मजबूती के साथ 51,487.24 के स्तर पर नजर आ रहा है।
वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 52 अंक की तेजी के साथ 15,167.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
BPCL ने अच्छे नतीजे पेश किए है। कंपनी का मुनाफा 120 फीसदी बढ़कर करीब 2780 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
मार्जिन में भी करीब 3% का सुधार दिखा है। कंपनी 16 रुपए प्रति शेयर का DIVIDEND देगी।
आपको यह खबर कैसी लगी?
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।







