मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार, नोएडा और बिहार में पेट्रोल का रेट बढ़ा

सेंसेक्स 553 अंक निफ्टी 176 अंक बैंकनिफ्टी 604 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

Share Market trading down petrol rate increased in Noida Bihar

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स  553 अंक निफ्टी 176 अंक बैंकनिफ्टी 604 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

कारोबार की शुरुआत आज कमजोर हुई है।

सेंसेक्स 352.75 अंक यानी 0.59 फीसदी टूटकर 59293.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 114.30 अंक यानी 0.64 फीसदी टूटकर 17644.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (22 अगस्त2022)

आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

कंपनियों के मुताबिक मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

ऑयल मार्केंटिगं कंपनियों ने  चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव नहीं किया है,

लेकिन यूपी के नोएडा में पेट्रोल और डीजल 15 पैसे तक महंगा हुआ है। हालांकि, नोएडा और बिहार में पेट्रोल का रेट बढ़ गया है।

 अब यहां पेट्रोल 96.02 और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 107.59 रुपये और डीजल 32 पैसे बढ़कर 94.36 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। Share Market trading down petrol rate increased in Noida Bihar

सेंसेक्स 284.01 अंक यानी 0.48 फीसदी टूटकर 59,362.14 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 108.30 अंक यानी 0.61 फीसदी टूटकर 17676.15 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (22 अगस्त2022)

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशियाई बाजार नीचे कारोबार कर रहा है।

SGX NIFTY करीब 100 प्वाइंट नीचे नजर आ रहा है। डाओ फ्यूचर्स 170 अंकों से ज्यादा फिसला है। शुक्रवार को US के INDICES 2% तक फिसले थे।

पिछले कारोबारी दिन कैसे रही थी बाजार की चाल (19 अगस्त2022)

19 अगस्त को बाजार लगातार 8 दिनों की तेजी के बाद 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली थी।

19 अगस्त को डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई थी। इसका फायदा आईटी शेयरों को मिला था।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 652 अंक गिरकर 59646 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी 198 अंकों की कमजोरी के साथ 17758 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर बियरिश इंगल्फिंग पैटर्न बनाया था।

पिछले हफ्ते दिग्गजों की तरह छोटे मझोले शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली थी।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ बंद हुए थे।

वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX भी 5.4 फीसदी की बढ़त के साथ 18.29 के स्तर पर पहुंच गया था जो आगे बाजार में तेज उठापटक कायम रहने का संकेत है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button