मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

वैश्विक बाजारों व महंगाई की मार शेयर बाजार में गिरावट के बाद तेजी

सेंसेक्स 48 अंक निफ्टी 23 अंक वही निफ्टीबैंक 159 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है l   

Share market volatile stockmarket india news updates in hindi

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज भी तेजी का रुख है l

सेंसेक्स 48 अंक निफ्टी 23 अंक वही निफ्टीबैंक 159 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है l   

आज सुबह शेयर बाजार(9.19am) 

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। 

सेंसेक्स 35.02 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58533.49 के स्तर पर नजर आ रहा था।

वहीं निफ्टी 10 अंक यानी 0.06 फीसदी टूटकर 17454.80 के स्तर पर नजर आ रहा था l 

शेयर बाजार ने लगायी तेजी की हैट्रिक, लगातार तीसरे दिन बाजार ऊपर बंद

शेयर बाजार ने लगायी तेजी की हैट्रिक, लगातार तीसरे दिन बाजार ऊपर

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) ( 2022)

पेट्रोल-डीजल(Petrol-Diesel) की कीमतों में कुछ राहत मिली है। हालांकि, आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्रशियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं।

इससे पहले कल पिछले 10 दिनों में नौवीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम(Petrol-Diesel-Price-hike) बढ़े थे।

शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया।

कल गुरुवार को 80 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 101.81 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

जबकि डीजल का रेट 93.07 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का प्राइस 116.72 रुपए प्रति लीटर है।

जबकि डीजल का भाव 100.94 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 84 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कल हुआ था

Highlights 6th Match RCBvsKKR : हसरंगा-पटेल ने बैंगलोर को दिलाई पहली जीत

Share market volatile stockmarket india news updates in hindi

(Petrol-diesel-rate-today)

Pakistan के PM इमरान खान ने खोया बहुमत का आंकड़ा,अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले ही मुख्य सहयोगी ने छोड़ा साथ

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार(9.01am)

मिलेजुले ग्लोबल सकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। 

सेंसेक्स 26.13 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 58542.38 के स्तर पर नजर आ रहा था।

वहीं निफ्टी 30 अंक यानी 0.17 फीसदी टूटकर 17434.80 के स्तर पर नजर आ रहा था

Share market volatile stockmarket india news updates in hindi

वैश्विक बाजारों का हालचाल (31 मार्च 2022) 

बाजार पर महंगाई की चिंता हावी हुई है। Dow Jones कल 550 अंक गिरा है। दूसरे अमेरिकी बाजार भी डेढ़ परसेंट से ज्यादा लुढ़के है।

एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 100 अंक से ज्यादा नीचे नजर आ रहा है लेकिन डाओ फ्यूचर्स 100 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है l

घरेलू नैचुरल गैस की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़ीं है। 2.9 डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड 6.1 per mmBtu दरें हुई।

ONGC के लिए पॉजिटिव खबर है लेकिन फर्टिलाइजर, पावर, टाइल्स कंपनियों पर असर पड़ेगा। 

Thursday thoughts:जिस रिश्ते में कद्र नहीं,उसमें रहने से अच्छा है,कि…

 

 

 कैसा रहा था मार्केट का कल हालचाल (31 मार्च 2022)  

31 मार्च यानी आज के कारोबार में बाजार की लगातार 3 दिनों की तेजी को लगाम लग गया और घटनाओं से भरे वित्त वर्ष 2021-22 के अंतिम दिन बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

बता दें कि इसी साल अक्टूबर में बाजार ने अपना ऑल टाईम हाई छुआ था और उसके बाद से ही इसमें गिरावट आनी शुरु हुई थी।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 115.48 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58,568.51 के स्तर पर बंद हुआ।

Share market volatile stockmarket india news updates in hindi

वहीं निफ्टी 33.50 अंक यानी 0.19 फीसदी की टूटकर 17464.75 के स्तर पर बंद हुआ।

अगर इस पूरे साल में बाजार की चाल पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021-22 भारतीय बाजार के लिए घटनाओं से भरा साल रहा।

इस साल भारतीय बाजार में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली और अक्टूबर में यह अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया

लेकिन उसके बाद यूएस फेड के कठोर नजरिए, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव ने बाजी पलट दी।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, TATA,GRASIM,HERO आदि शेयरों में हलचल


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button