मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

सितम्बर की शुरुआत बाजार में तेजी के साथ

सेंसेक्स 186 अंक निफ्टी 84 अंक बैंक निफ्टी 60 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

Sharemarket india news updates in hindi niftybank sensex nifty up

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 186 अंक निफ्टी 84 अंक बैंक निफ्टी 60 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

आज यानी 01 सितंबर के कारोबार में भारतीय बाजार की शुरुआत सपाट हुई है।

सेंसेक्स 96.67 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 64,928.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 4.35 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 19,258.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें

प्रोडक्शन में कटौती आगे भी जारी रहने की आशंका से कच्चा तेल लगातार तीसरे दिन उछला है।

इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड ऑयल 86.7 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच चुका है। OPEC+ देश आउटपुट में कटौती को आगे भी जारी रखेंगे।

संभावित तौर पर सऊदी अरब और रूस में तेल उत्पादन में कटौती को जारी रखेंगे।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है ।

सेंसेक्स 16.36 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 64,847.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 6.20 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 19,260 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

सितंबर वायदा सीरीज के पहले दिन ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे है।

एशिया MIXED कारोबार हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी पर हल्का दबाव दिख रहा है।

डाओ फ्यूचर्स में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। कल 150 प्वाइंट से ज्यादा डाओ जोंस फिसला है,लेकिन नैस्डैक में हल्की बढ़त रही।

अमेरिकी स्टॉक वायदा की चाल गुरुवार को सपाट रही थी। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े वायदा में 22 अंक या 0.06 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।

एसएंडपी 500 वायदा भी थोड़ा ऊपर बंद हुआ था। जबकि नैस्डैक 100 वायदा 0.04 फीसदी नीचे बंद हुआ था।

डेटाबेस सॉफ़्टवेयर बनाने वाली MongoDB और Dell Technologies उम्मीद के बेहतर अर्निंग रिपोर्ट के कारण एक्सटेंडेड ट्रेड में क्रमशः 4 फीसदी और 7 फीसदी बढ़ के साथ बंद हुए थे।

वॉल स्ट्रीट के अनुमान के बेहतर प्रदर्शन के बाद एथलेटिक परिधान रिटेलर लुलुलेमोन एथलेटिका के शेयरों में 1 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

अगस्त एफएंडओ एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव वाले सत्र में 31 अगस्त को अपनी तीन दिन की बढ़त का सिलसिला भी तोड़ दिया।

बाजार के आखिर में सेंसेक्स 255.84 अंक या 0.39 प्रतिशत नीचे 64,831.41 पर बंद हुआ। निफ्टी 93.70 अंक या 0.48 प्रतिशत नीचे 19,253.80 पर बंद हुआ।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button