मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार नीचे गिरकर बंद हुआ, PAYTM के शेयरों में जोरदार गिरावट

सेंसेक्स 230 अंक निफ्टी 66 अंक बैंकनिफ्टी 77 अंक नीचे गिरकर बंद हुए,

stock market close down paytm share price updates 

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुए l 

सेंसेक्स 230 अंक निफ्टी 66 अंक बैंकनिफ्टी 77 अंक नीचे गिरकर बंद हुए l

वही PAYTM के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली l  इंट्रा-डे में निफ्टी बैंक ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुआ।

PSU बैंक, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 230.12 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 61,750.60 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 65.75 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 18,343.90 के स्तर पर बंद हुआ।

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दायरे में कारोबार होता नजर आया । निफ्टी बैंक के 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा है।

जबकि फार्मा, रियल्टी, एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में फ्लैट कारोबार कर रहा है।

स्टॉक मार्केट नीचे, जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

स्टॉक मार्केट नीचे, जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

देश के शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 76 अंक निफ्टी 34 अंक बैंकनिफ्टी 06 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l

निफ्टी के टॉप 5 गेनर : Larsen – Power Grid Corp-Sun Pharma-Tata Cons. Product-ICICI Bank  

निफ्टी के टॉप 5 लूज़र :  Tata Motors – Hindalco -Titan Company -Tech Mahindra – Eicher Moters

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। 

सेंसेक्स 98.74 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 61,881.98 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 24.05 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 18400 के नीचे खुला है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (10 नवंबर 2022)

आज भी देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है।

कंपनियों की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

केंद्र सरकार ने आखिरी बार मई में पेट्रोल और डीजल पर ड्यूटी कम की थी।

Gujarat Election – आप प्रत्याशी अपहरण… और फिर नाम वापस..? सियासत जोरदार

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है।

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली।

ब्रेंट क्रूड गिरकर 92.26 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 85.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट दिखी। 

stock market close down paytm share price updates 

सेंसेक्स 123.63 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 61857.09 के स्तर पर नजर आ रहा है।

Thursday Thought-भरोसा रखो, देर से सुनेगा पर सुनेगा जरुर 

वहीं निफ्टी 112.80 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 18296.90 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (10 नवंबर 2022)

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत\n\n\nग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है ।

एशिया और SGX NIFTY पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।  लेकिन US FUTURES में बढ़त पर कारोबार हो रहा है।

अक्टूबर में रिटेल सेल्स के मजबूत आंकड़े और फेड की सख्ती जारी रहने की आशंकाओं से कल अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुए थे ।

stock market close down paytm share price updates 

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (7 नवंबर 2022)

16 नवंबर को बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिला। बाजार कल हल्की गिरावट के साथ बंद होने में कामयाब रहा था।

stock market close down paytm share price updates 

Sensex कल नया क्लोजिंग हाई लगता दिखा था, तो निफ्टी 18400 को बचाए रखने में कामयाब रहा था।

बढ़ते जियोपोलिटिकल तनाव को बीच ग्लोबल मार्केट सतर्क नजर आया था जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा था।

BSE Sensex 108 अंक बढ़कर 61981 पर बंद हुआ था तो Nifty 6 अंकों की बढ़त को साथ 18,410 को स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर डोजी पैटर्न बनाया था जो बुल्स और बियर के बीच अनिश्चितता और दिशाहीनता का संकेत दे रहा है।

हालांकि कल के कारोबार में हायर टॉप हायर बॉटम फॉर्मेशन कायम रहा जो मार्केट में पॉजिटिव रुझान कायम रहने का संकेत है।

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button