मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

Bank के शेयरों में पिटाई के बावजूद शेयर मार्केट ऊपर चढ़कर हुआ बंद

सेंसेक्स 85 अंक निफ्टी 40 अंक ऊपर चढ़कर तो वही निफ्टीबैंक 92 अंक नीचे गिरकर हुआ बंद l 

stock-market-close-up niftybank-down india-share-market-updates  

मुंबई (समयधारा): देश के शेयर बाजार में आज जोरदार उतार-चढाव देखने को मिला l

सेंसेक्स 85 अंक निफ्टी 40 अंक ऊपर चढ़कर तो वही निफ्टीबैंक 92 अंक नीचे गिरकर हुआ बंद l

  • निफ्टी का टॉप गेनर Tata Consumer Products, Tata Steel, Grasim Industries, JSW Steel और Power Grid Corporation
  • निफ्टी का टॉप लूजर IndusInd Bank, Bajaj Finance, Axis Bank, Hero MotoCorp और Bharti Airtel 

Stock Market Live – बाजार में दबाव, शेयर मार्केट नीचे, बैंक के शेयरों में गिरावट

Stock Market Live – बाजार में दबाव, शेयर मार्केट नीचे, बैंक के शेयरों में गिरावट

FED पॉलिसी से पहले बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया।

सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त पर लेकर बंद हुआ। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप की फ्लैट क्लोजिंग हुई है।

मेटल, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही जबकि रियल्टी, ऑटो इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुआ।

बैंकिंग, IT शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 85.35 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 63,228.51 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 39.75अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 18755.90 के स्तर पर बंद हुआ।

बैंक और आईटी इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए है।

मेटल, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस , पावर इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

Wednesday-thoughts – जिंदगी में जब  बचपन के खेल ख़त्म हो जाते है…

इससे पहले,  

देश के शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 81 अंक निफ्टी 4 अंक वही बैंकनिफ्टी 97 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

पॉजिटीव ग्लोबल संकेतों के बीच 14 जून को बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई है।

सेंसेक्स 18.99 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 63,162.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

हीं निफ्टी 14.90 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 18731 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

 

SEBI ने ZEE के सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका के डायरेक्टर पद पर लगाई रोक,फंड्स की हेराफेरी का आरोप

क्रूड की कीमतें (Crude Oil Price) 

लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद क्रूड में तेजी लौटी है। चीन के ब्याज दरों में कटौती से कच्चा तेल 3% से ज्यादा उछलकर 74 डॉलर के पार निकला है।

कल WTI का भाव $69.81 तक पहुंचा है । कल की तेजी के बाद आज क्रूड में दबाव देखने को मिल रहा है।

US में महंगाई घटने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। बाजार को US में दरें नहीं बढ़ने की उम्मीद है।

चीन में शॉर्ट टर्म लेंडिंग रेट घटने से भी दाम चढ़े है। सप्लाई में बढ़ोतरी से कीमतों पर दबाव कायम है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

stock-market-close-up niftybank-down india-share-market-updates  

प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। 

सेंसेक्स 195.32 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 62,947.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 29.20 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 18,687.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 48.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है।

वहीं, निक्केई करीब 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 33,307.43 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.84 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

ताइवान का बाजार 0.11 फीसदी गिरकर 17,197.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जबकि हैंगसेंग 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 19,512.54 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 3,237.14 के स्तर पर दिख रहा है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल stock-market-close-up niftybank-down india-share-market-updates  

रिटेल महंगाई में आई गिरावट और मजबूत IIP आंकड़ों ने 13 जून को बाजार में जोश भर दिया।

जिसके चलते निफ्टी कल के कारोबार में क्लोजिंग बेसिस पर एक बार फिर 18700 और सेंसेक्स 63000 को स्तर को पार करता दिखा।

सेंसेक्स 418 अंक बढ़कर 63143 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 115 अंक चढ़कर 18716 पर बंद हुआ था।

(इनपुट मनीकंट्रोल से भी )

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button