मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

Stock Market ऊपर चढ़कर हुआ बंद, बैंक निफ्टी में जोरदार तेजी

सेंसेक्स 92 अंक निफ्टी 23 अंक बैंकनिफ्टी 272 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआl 

stock market close up sensex nifty high share bazar news updates in hindi

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 92 अंक निफ्टी 23 अंक बैंकनिफ्टी 272 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआl 

नवंबर एक्सपायरी से पहले बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 91.62 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 61,510.58 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 23.05 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 18,267.25 के स्तर पर बंद हुआ।

मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद देखने को मिली जबकि रेलवे, फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार तेजी आई।

वहीं सरकारी बैंक से जुड़े शेयरों में अच्छी तेजी रही। वहीं निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

इस बीच आज के कारोबार में ऑटो, रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही जबकि मेटल, IT शेयरों पर दबाव रहा।

“सोने और चांदी के भाव वायदा बाजार और अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज सोने का भाव 0.06 फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।

वहीं, वायदा बाजार में आज चांदी का रेट भी 0.30 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सोने का भाव आज 52,349 रुपये पर खुला था। खुलने के कुछ देर बाद ही इसमें हल्‍की गिरावट आई और भाव 52,281 रुपये तक चला गया।

बाद में भाव थोड़ा तेज हुआ और रेट 52,319 रुपये हो गया। कल एमसीएक्‍स पर सोने का भाव 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 52,285 रुपये पर बंद हुआ था ।

stock market close up sensex nifty high share bazar news updates in hindi

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

आज शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। सेंसेक्स 184.43 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 61,603.39 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 81.00 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 18325.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।”

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में मजबूती दिखी है। सेंसेक्स 415.11 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 61,834.07 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 83.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 18327.60 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (23 नवंबर 2022)

“ग्लोबल बाजारों से संकेत अच्छे नजर आ रहे है। SGX NIFTY करीब 70 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

एशिया मजबूत कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी बाजार में भी 1% से ज्यादा की तेजी दिखी। आज वर्कर्स डे के अवसर पर निक्केई बंद है।

stock market close up sensex nifty high share bazar news updates in hindi

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (22 नवंबर 2022)

पिछले चार कारोबारी दिनों में कल यानी 22 नवंबर को बाजार पहली बार बढ़त के साथ बंद हुआ।

अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते कल के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

Sensex कल 274 अंकों की बढ़त के साथ 61419 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, Nifty 84 अंकों की बढ़त के साथ 18244 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर 18100 के आसपास सपोर्ट लेने के बाद एक बुलिश कैंडल बनाया।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button