मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस

बाजार में आज भी तेजी, वीकली एक्सपायरी में मार्कट के पॉजिटिव संकेत

सेंसेक्स 473 अंक निफ्टी 142 अंक बैंक निफ्टी 212 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l

stock-market-india-trading-high gold-uper share-bazar

(समयधारा): देश के शेयर बाजारों में आज भी मजबूती का रुख है l 

सेंसेक्स 473 अंक निफ्टी 142 अंक बैंक निफ्टी 212 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

पेट्रोल डीजल की कीमतें (23 दिसंबर 2021) : 

पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज हफ्ते का चौथा दिन गुरुवार राहत भरा रहा।

23 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं।

बाजार ऊपर बंद हुआ, Hindalco, Tata Motors, Divis Lab आदि शेयरों में जोरदार तेजी

आज लगातार 22वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानें आपके शहर में क्या रहा पेट्रोल और डीजल का रेट..

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am) : stock-market-india-trading-high gold-uper share-bazar

फिलहाल 09: 16 बजे सेसेंक्स 296.89 अंक यानी 0.52फीसदी की बढ़त के साथ 57227.45के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी 87.40 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 17042.90 के स्तर पर नजर आ रहा है।

सोना चांदी के दामों में जोरदार तेजी : 

सप्लाई में कमी की आशंका से कच्चे तेल में उछाल जारी है। ब्रेंट 75 डॉलर के पार निकला है। सोने की भी चमक बढ़ी है।

COMEX GOLD का भाव 1800 डॉलर के ऊपर निकला है। डॉलर की नरमी और ओमिक्रोन के डर से कच्चे तेल और सोने को सपोर्ट मिला है।

प्री ओपनिंग में शेयर बाजार (9.01am) :

प्री -ओपनिंग में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 442.37 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 57,372.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी 184.60 अंक यानी 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ 16,955.45 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल चाल : 

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया की बढ़त पर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY 100 अंक उछलकर 17 हजार के पार निकला है।

ओमिक्रॉन के कम घातक होने की खबरों से कल अमेरिकी बाजारों में तेजी दिखी। DOW 260 POINT चढ़कर बंद हुआ था।

गुरूवार सुविचार : किसी की बातें इतनी नहीं चुभती,जितनी उसकी ख़ामोशी चुभती है…

इससे पहले, कल शेयर बाजारों का हाल चाल (22/12/2021)

देश के शेयर बाजार आज मजबूती के साथ बंद हुए l

सेंसेक्स 612 अंक निफ्टी 185 अंक निफ्टीबैंक 422 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l

stock-market-india-trading-high gold-uper share-bazar

वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार आज गुलजार दिखा। लगातार दूसरे दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है।

रियल्टी, फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। मेटल, ऑटो और IT शेयरों में भी बढ़त रही।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही।

Share Market में आज भी तेजी का रुख, मर्जर को मंजूरी के बाद ZEE में जोरदार एक्शन

सेंसेक्स आज 611.55 अंक यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 56,930.56 के स्तर पर बंद हुआ है।

निफ्टी बैंक 422 प्वाइंट चढ़कर 35,029 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 451 प्वाइंट चढ़कर 29,659 पर बंद हुआ।

टेलीकॉम कंपनियों और VSAT सर्विस प्रोवाइडर्स को नए साल में न्यू ईयर गिफ्ट मिल सकता है।

नये साल यानी कि सन 2022 में टेलीकॉम कंपनियों और VSAT सर्विस प्रोवाइडर्स को सैटलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं देने का मौका मिल सकता है।

इससे पहले, देश के शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है l 

ठंड की शायरी : मौसम ने ली अंगड़ाई और निकाल ली आप ने रज़ाई…


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button