मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

Share Market में आज भी तेजी का रुख, मर्जर को मंजूरी के बाद ZEE में जोरदार एक्शन

सेंसेक्स 451 अंक निफ्टी 135 अंक बैंक निफ्टी 372 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार

stock market india up sharemarket uper ki aur

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है l 

सेंसेक्स 451 अंक निफ्टी 135 अंक बैंक निफ्टी 372 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने आज तेजी के साथ शुरूआत की है।

फिलहाल सेंसेक्स 383.91 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 56,702.92 के आसपास दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी 118.95 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 16,889.80 के स्तर पर दिख रहा है।

पेट्रोल डीजल की कीमतें  (22 December 2021)

पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज हफ्ते का तीसरा दिन बुधवार राहत भरा रहा।

22 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं।

आज लगातार 20वां दिन है जब रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार 

pre-opening में भारतीय बाजारों की चाल सपाट नजर आ रही है। ZEE, Metro Brands आज फोकस में हैं।

फिलहाल सुस्त खुलने के बाद बजार में तेजी आई है। सेंसेक्स 280 अंक यानी 0.50% की बढ़त के साथ 56,599.47 पर आ गया है।

वहीं, निफ्टी 86 अंक यानी 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 16865 के स्तर पर दिख रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल चाल 

ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में 70 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है।

ओमिक्रॉन के कम घातक होने की खबरों के बीच कल अमेरिकी बाजारों में जोरदार रिकवरी दिखी।

DOW 560 POINTS चढ़कर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ करीब ढाई परसेंट उछला है।

कल क्या था बाजार का हाल चाल (22 दिसंबर 2021)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


भारी भरकर गिरावट के बाद कल यानी मंगलवार को बाजार में हरियाली लौट आई।
stock market india up sharemarket uper ki aur
विदेशी बाजारों से खराब संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार हरे निशान में खुले और पूरे दिन अच्छी तेजी का ही आलम रहा।
जानकार इस तेजी के पीछ शॉर्ट कवरिंग को वजह बता रहे हैं।
कल के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही। मेटल, IT और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक में भी 6 दिनों की गिरावट के बाद तेजी आती दिखी।
सेंसेक्स 497 प्वाइंट चढ़कर 56,319 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 157 प्वाइंट चढ़कर 16,771 पर बंद हुआ।
वहीं, निफ्टी बैंक 168 प्वाइंट चढ़कर 34,608 पर बंद हुआ। जबकि मिडकैप 370 प्वाइंट चढ़कर 29,208 पर बंद हुआ।
शेयर मार्केट से जुडी और ख़बरों के लिए पढ़े 
Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button