मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

मामूली बढ़त के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत

सेंसेक्स 02 अंक निफ्टी 05 अंक बैंक निफ्टी 60 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

Stock-Market-live share-bazar-uper share-market-news-updates

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 02 अंक निफ्टी 05 अंक बैंकनिफ्टी 60 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am) Stock-Market-live share-bazar-uper share-market-news-updates

06 जून को बाजार की शुरुआत सपाट हुआ है।

सेंसेक्स 30.98 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 62,756.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 5.00 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 18,588.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को इसमें कमजोरी देखने को मिली।

निवेशक फिलहला सऊदी अरब की ओर से उत्पादन कटौती के फैसले के बाद डिमांड और सप्लाई आउटलुक पर नजर बनाए हुए हैं।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.34% गिरकर 76.45 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड फ्यूचर्स 0.40% गिरकर 71.86 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

सऊदी अरब से उत्पादन में कटौती जुलाई 2023 से की जाएगी।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार में मिली जुली शुरुआत देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स 85.42 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 62,702.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 25 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 18,618.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Stock-Market-live share-bazar-uper share-market-news-updates

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं। US FUTURES में फ्लैट कामकाज हो रहा है।

हालांकि कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे। उधर SGX NIFTY पर हल्का दबाव है।

लेकिन एशिया में निक्केई मजबूत है। दक्षिण कोरिया का बाजार आज बंद है।

कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए डाओ जोंस 200 अंक गिरकर बंद हुआ था।

नैस्डेक और S&P 500 इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए थे। S&P 500 कल सेशन के हाई से 0.40 फीसदी लुढ़का था।

बाजार को अगले कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर के बॉन्ड जारी होने की उम्मीद है।

उधर अमेरिका में दरों में बढ़ोतरी पर अनिश्चितता कायम है। बाजार को जून में दरों में बढ़ोतरी की आशंका है।

ऊंची महंगाई दर को देखते हुए दरें बढ़ सकती हैं। अप्रैल में महंगाई दर 4.9 फीसदी पर थी।

जॉब मार्केट के अच्छे आंकड़ों से भी दरें बढ़ने की आशंका है। अमेरिकी फेड की बैठक 13-14 जून को होनी है।

इस बीच मॉर्गन स्टेनली का बड़ा बयान आया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका है।

इस साल S&P 500 इंडेक्स 16 फीसदी गिर सकता है। इस साल कॉर्पोरेट की आय में भी गिरावट की आशंका है।

\nइस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। Stock-Market-live share-bazar-uper share-market-news-updates

SGX NIFTY 30.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 32,350.58 के आसपास दिख रहा है।

वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.01 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.39 फीसदी चढ़कर 16,780.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जबकि हैंगसेंग 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 19,349.09 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 3,236.60 के स्तर पर दिख रहा है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल

5 जून को बाजार में शुरुआती तेजी के बाद ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली आई।

इसके बावजूद बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे हैं। FMCG और IT शेयरों में बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 240.36 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 62787.47 पर और निफ्टी 59.70 अंक या 0.32 फीसदी बढ़कर 18593.80 पर बंद हुआ है।

आज लगभग 2113 शेयरों में तेजी रही। वहीं, 1438 शेयरों में गिरावट दिखी।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button