मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

Stock Market Live – WC में हार से निवेशक भी दुखी, गिरावट के साथ शेयर बाजार में कारोबार

सेंसेक्स 121 अंक निफ्टी 23 अंक बैंक निफ्टी 92 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार.

Stock Market Live Updates

मुंबई (समयधारा): Stock Market Live – WC में हार से निवेशक भी दुखी, गिरावट के साथ शेयर बाजार में कारोबार l

सेंसेक्स 121 अंक निफ्टी 23 अंक बैंक निफ्टी 92 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 23.31 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 65,808.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

OH Ho..! इंडिया को हरा ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्डकप पर जमाया 6ठी बार कब्जा – WorldCup Final

OH Ho..! इंडिया को हरा ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्डकप पर जमाया 6ठी बार कब्जा – WorldCup Final

वहीं निफ्टी 1.00 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 19,730 .70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कच्चे तेल में गिरावट पर ब्रेक लगा है। शुक्रवार को 4% से ज्यादा की उछालआई और भाव 81 डॉलर के करीब पहुंच गया। उधर सोना में फ्लैट कामकाज हो रहा है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है। सेंसेक्स 28.68 अंक यानी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 65,766.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 39.10 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 19,692.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

संस्थागत निवेशकों की ओर से शुक्रवार को कैश मार्केट में बिकवाली देखने को मिली।

लगातार दो दिन की खरीदारी के बाद शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 477.76 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 565.48 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

Monday Thoughts – थोड़ी से अस्त-व्यस्त है फिर भी जिंदगी तो जबरदस्त है

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहा है।

गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर फ्लैट नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी मामूली बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे।

Cricket WorldCup Jokes – हे ईश्वर इस बार INDIA को विश्व कप जिता देना, बदले में चाहे

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी 17 नवंबर को लाल निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी 19,750 के नीचे बंद हुआ ।

कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 187.75 अंक या 0.28 फीसदी टूटकर 65,794.73 पर और निफ्टी 33.40 अंक या 0.17 फीसदी गिरकर 19,731.80 पर बंद हुआ।

लगभग 1926 शेयर बढ़े। वहीं, 1654 शेयर गिरे। जबकि, 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Stock Market Live Updates

बंदरगाह पर भीषण आग का तांडव, लगभग 30 नावें जल कर ख़ाक, 12 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button