मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 577 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार

सेंसेक्स 577 अंक निफ्टी 172 अंक बैंक निफ्टी 254 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार

stock market up share bazar news updates in hindi

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 577 अंक निफ्टी 172 अंक बैंक निफ्टी 254 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबारl 

“बाजार में जोरदार तेजी के चलते निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में बढ़त पर कारोबार हो रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी है। वहीं, निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी है।

डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज मजबूती दिखा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 42 पैसे मजबूती के साथ 82.72 के मुकाबले 82.30 के स्तर पर खुला है।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

“बाजार ने आज जोरदार तेजी के साथ आगाज़ किया है। मजबूत ग्लोबल संकेतों ने बाजार में जोश भर दिया है।

खबरों के दम पर Titan, TCS, Paytm और IDBI Bank के शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है।

फिलहास सेंसेक्स 327.91 अंक यानी 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 60,228.28 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी 89.75 अंक यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 17950 के आसपास कारोबार कर रहा है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

“अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों ने प्री-ओपनिंग में जोरदार शुरुआत की है।

फिलहाल सेंसेक्स 344 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 60244.77 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी 81 अंक यानी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 17940 के आसपास दिख रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (9 जनवरी 2023)

ग्लोबल मार्केट से आज शानदार संकेत मिल रहे हैं। SGX NIFTY 160 अंक ऊपर दिख रहा है। US FUTURES में भी मजबूती नजर आ रही है।

उधर जॉब रिपोर्ट में महंगाई घटने की उम्मीद के चलते शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 2.5 फीसदी तक उछले थे। आज जापान का बाजार बंद है।

“इस हफ्ते बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। अमेरिका के महंगाई के आंकड़े 12 जनवरी को आएंगे।

अमेरिका में महंगाई दर गिरकर 6.6 फीसदी रहने की उम्मीद है। नवंबर में अमेरिका में महंगाई दर 7.1 फीसदी थी।

US का कंज्यूमर सेंटीमेंट सर्वे भी इसी हफ्ते आएगा। 12 जनवरी को ही चीन के महंगाई के आंकड़े भी आएंगे।

12 जनवरी को ही भारत के महंगाई के आंकड़े भी आएंगे। साउथ कोरिया की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक भी इसी हफ्ते होने वाली है।

BoA,BlackRock और Wells Fargo के Q4 के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। सिटी ग्रुप और जेपी मॉर्गन के Q4 के नतीजे भी शुक्रवार को आएंगे।

आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 130 अंक ऊपर दिख रहा है।

वहीं, निक्केई करीब 0.60 फीसदी बढ़त के साथ 25974 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.70 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।

stock market up share bazar news updates in hindi

वहीं, ताइवान का बाजार 1.82 फीसदी की बढ़त के साथ 14634.93के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जबकि हैंगसेंग 1.59 फीसदी की तेजी के साथ 21325.38 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं, कोस्पी में 1.89 फीसदी की मजबूती दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 3177.88 के स्तर पर दिख रहा है।

(इनपुट एजेंसी से भी)

 

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button