मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

Stock Market Updates-रिकवरी हुई पर बाजार नीचे गिरकर हुआ बंद

सेंसेक्स 248 अंक निफ्टी 46 अंक बैंकनिफ्टी 135 अंक नीचे गिरकर हुआ बंद.

Stock Market Updates In Hindi Sensex Nifty Close Down 

Mumbai (समयधारा) : शुरुआती गिरावट के बाद बाजार नीचे से रिकवरी हुआ और सेंसेक्स और निफ्टी नीचे से सुधरकर बंद हुआ।

मिडकैप, स्मॉलकैप की फ्लैट क्लोजिंग हुई। ऑटो, FMCG शेयरों में खरीदारी रही

जबकि मेटल, एनर्जी, रियल्टी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। फार्मा, बैंकिंग, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा।

निफ्टी का टॉप गेनर : Bajaj Auto, LTIMindtree, Nestle India, Hero MotoCorp और UltraTech Cement

निफ्टी का टॉप लूजर : Wipro, Tech Mahindra, UPL, Sun Pharma और NTPC  

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो बैंक, मेटल, पावर, रियल्टी, ऑयल एंड गैस और फार्मा इंडेक्स 0.3-0.9 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

चाय शायरी – तुम… चाय की तरह प्यार तो करो

वहीं ऑटो इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इस बीच बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।

बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 463.1 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 65,413.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market Updates In Hindi Sensex Nifty Close Down 

वहीं निफ्टी 133.00 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 19538 .35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 253.9 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 65,612.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 133.75 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 19573.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से कल बड़ी बिकवाली देखने को मिली।बुधवार को कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,831.84 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से कल कैश मार्केट में 1,469.50 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

ICC World Cup NEDvsRSA- अफ्रीका को दिया डच ने तगड़ा झटका

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में कल बड़ी तेजी देखने को मिली है। 10-साल का बॉन्ड यील्ड 4.9% पर पहुंच चुका है, जोकि 16 साल का ऊपरी स्तर है।

2-साल का ट्रेजरी यील्डी 5.22% के साथ साल 2006 के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच चुका है।

Stock Market Updates In Hindi Sensex Nifty Close Down 

निवेशकों का कहना है कि हाल ही में जारी आर्थिक आंकड़ों की वजह से अनिश्चितता नजर आ रही है।

आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 22.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है।

Live Israel Hamas War Day12-अस्पताल में मरे 500 मासूमों के मौत का जिम्मेदार कौन..?

वहीं, निक्केई करीब 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 31,466.66 के आसपास दिख रहा है।

वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.17 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.02 फीसदी गिरकर 16,437.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जबकि हैंगसेंग 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 17,428.14 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं, कोस्पी में 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 3,032.44 के स्तर पर दिख रहा है।

बाजार में आज 18 अक्टूबर को कमजोरी देखने को मिली है। निफ्टी 19700 के नीचे बंद हुआ है।

कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 551.07 अंक या 0.83 फीसदी गिरकर 65,877.02 पर और निफ्टी 140.40 अंक या 0.71 फीसदी टूटकर 19,671.10 पर बंद हुआ है।

आज लगभग 1424 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 2144 शेयर गिरे हैं। जबकि 137 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button