बिजनेसbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस न्यूज

OMG..!Share जिसने महज 1 साल में 50000 के बना दिए 1,00,00,000 (1 करोड़)..!!

अर्श से फर्श पर आने की कहानी तो बहुत सुनी होगी पर आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के #Share के बारें में बताएँगे जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया l 

Multibagger-Shares-Highest-Return-In-Fy24-rs-50-Thousand-Became-rs-1-Crore

नयी दिल्ली (समयधारा) : कहते है जब नसीब चलता है तो रंक से राजा कब बन जाये पता ही नहीं चलता l

आपने अर्श से फर्श पर आने की कहानी तो बहुत सुनी होगी पर आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के #Share के बारें में बताएँगे जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया l 

Multibagger Shares: वित्त वर्ष 2024 में वैसे तो कई शेयरों ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न यानी उनकी संपत्ति में कई गुना का इजाफा किया है।

हालांकि इसमें सबसे खास है, तीर्थ प्लास्टिक लिमिटेड (Tirth Plastic Ltd)। इस छोटी सी कंपनी के शेयर वित्त वर्ष 2024 में रॉकेट की रफ्तार से भाग हैं।

April में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ईद-गुड़ी पड़वा-राम नवमी,ये है अप्रैल Bank Holidays की पूरी लिस्ट

बस पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है।

इतना ही नहीं, यह वित्त वर्ष 2024 का सबसे अधिक रिटर्न देने वाला शेयर भी है।

तीर्थ प्लास्टिक के शेयर गुरुवार 28 मार्च को बीएसई पर 66.36 रुपये के भाव पर बंद हुए।

Multibagger-Shares-Highest-Return-In-Fy24-rs-50-Thousand-Became-rs-1-Crore

हालांकि आज से करीब एक साल पहले, 3 अप्रैल 2023 को यह शेयर बीएसई पर महज 31 पैसे के प्रभावी कीमत पर कारोबार कर रहा था।

स तरह पिछले एक साल में इस शेयर की कीमत में करीब 21,306.45 फीसदी का इजाफा हुआ है।

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से एक साल पहले इस शेयर में बस 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और आज तक उस निवेश को निकाला नहीं होता,

तो आज उसके 1 लाख रुपये की कीमत 21,306.45 फीसदी बढ़कर करीब 2.14 करोड़ रुपये हो गई होती।

वहीं अगर किसी निवेशक ने उस वक्त इस शेयर में बस 50,000 रुपये लगाए होते,

तो आज उसके 50 हजार रुपये की वैल्यू करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये होती और वह शख्स करोड़पति होता।

Tirth Plastic के शेयरों के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो, पिछले एक महीने में इस शेयर में 31.67 फीसदी की तेजी आई है।

जानें खौफ की दूसरा नाम-बाहुबली-डॉन व 5 बार के विधायक ​मुख्तार अंसारी की पूरी कहानी

हीं इस साल की शुरुआत से अबतक इसके शेयरों का भाव करीब 206.37% बढ़ा है, जबकि पिछले 6 महीने में इस शेयर ने 800 फीसदी से अधिक का धांसू मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

तीर्थ प्लास्टिक के शेयर फिलहाल अपने 52-हफ्तो के उच्चम स्तर 66.36 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं।

वहीं इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 0.30 रुपये है, जहां से इसमें 20,000 फीसदी से अधिक का रिटर्न आ चुका है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप महज 29.5 करोड़ रुपये है।

Disclaimer :

यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है।

यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।

समयधारा की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Multibagger-Shares-Highest-Return-In-Fy24-rs-50-Thousand-Became-rs-1-Crore


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button