बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशबिजनेसमार्केटराज्यों की खबरें
Trending

Delhi:होली से पहले बिगड़ा रसोई बजट,आज से गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ

अब रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी होने से आम आदमी की जेब फटे हाल होती जा रही है। महंगाई बढ़ रही है और आमदनी घट रही है।

Delhi mein lpg gas cylinder 50 rupees mehnga

नई दिल्ली:होली (Holi)से पहले ही दिल्ली,उत्तर प्रदेश सहित देश के कई भागों में आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है।

सोमवार से रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया(Delhi mein lpg gas cylinder 50 rupees mehnga)है।

इसके कारण अब दिल्ली में अब गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 769 रुपये हो गई है और यूपी में गैस सिलेंडर 807 रूपए का हो गया है।

देश में एक तो पहले ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के कारण आम आदमी की जेब में आग लगी हुई है

और अब सोमवार,15 फरवरी से एलपीजी(LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा होने से त्योहारों का रंग फीका हो गया (lpg-gas-cylinder-price-hike by 50 rupees)है।

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के कारण छह महीनों तक चले लॉकडाउन(Lockdown) ने पहले ही देश में आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है।

कई लोग बेरोजगार हो चुके है तो कई लोगों को सैलरी पूरी नहीं मिली। ऐसे में देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel price hike) के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।

कई जगह जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें 90 से 100 रुपयों के बीच पहुंच गई है तो मध्य प्रदेश में तो इसने शतक लगा दिया है। यानि मध्यप्रदेश में प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 रुपये के भी पार हो गए है।

जबकि मुंबई में पेट्रोल 95 रुपये में बिक रहा है।बीते 6 दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम निरंतर बढ़ रहे है।

अब रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी(lpg-gas-cylinder-price-hike)होने से आम आदमी की जेब फटे हाल होती जा रही है। महंगाई बढ़ रही है और आमदनी घट रही है।

एलपीजी गैस की कीमतों की समीक्षा 15 दिनों में की जाती है।

हालांकि सरकार का कहना है कि इंटरनेशनल लेवल पर क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस के बढ़ी कीमतों के कारण भारत में भी इसकी कीमतों में इजाफा हुआ है,

जबकि आलोचकों का कहना है कि जब इंटरनेशनल मार्केट में  क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस बेहद सस्ती हो गई थी तब भी सरकार ने देशवासियों को इसका कोई फायदा नहीं दिया और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर ही रखी थी और अब

पेट्रोल-डीजल पर भारी केंद्रीय और राज्य के करों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम इतने ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

 

Delhi mein lpg gas cylinder 50 rupees mehnga


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button