बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशबिजनेसमार्केट
Trending

आज से महंगी होगी आपकी रसोई गैस, अब LPG सिलेंडर की कीमत होगी इतनी

अब आज 1 जून से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में आंशिक वृद्धि की जा रही है...

नई दिल्ली: LPG gas Cylinder price will hike today- कोरोनावायरस के कारण वैसे ही लोग पैसों की तंगी से जूझ रहे है और अब 1 जून से आपकी रसोई का बजट और बिगड़ने जा रहा है। सोमवार 1 जून से रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है।

गौरतलब है कि मई महीने में ही रसोई गैस (LPG Cylinder price) के दाम कम किए गए थे। दिल्ली में रसोई गैस की कीमत प्रति सिलेंडर रिफिल 744 रुपये से घटाकर 581.50 रुपये कर दी गई थी।

इन कीमतों में कमी सभी उपभोक्ताओं के लिए की गई थी। उपभोक्ताओं को यह फायदा अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत में कमी आने के कारण दिया गया था

लेकिन अब जून महीनें में फिर से LPG गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। दिल्ली में रसोई गैस के दाम प्रति सिलेंडर 593 रुपये हो (LPG gas Cylinder price will hike today)जाएंगे।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के अनुसार, जून 2020 के लिए LPG की कीमत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ोतरी हुई है।

इंटरनेशनल मार्केट में एलपीजी के दामों में वृद्धि के कारण दिल्ली में LPG (Delhi LPG price) की रिटेल सेलिंग प्राइज़ प्रति सिलेंडर 11.50 रुपये बढ़ाया जाएगा।

रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब LPG सिलेंडर की कीमत प्रति सिलेंडर 593 रुपये हो (LPG gas Cylinder price will hike today)जाएगी।

हालांकि रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी का असर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के लाभार्थियों पर नहीं होगा चूंकि वे पीएम गरीब कल्याण योजना द्वारा कवर होते है और उन्हें 30 जून तक फ्री सिलेंडर मिलता रहेगा।

गौरतलब है कि कच्चे तेल की कीमतों के बीच अप्रैल में मेट्रो शहरों में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (Non-subsidised LPG Cylinder) की कीमत में 61.5 रुपये से लेकर 65 रुपये तक की कटौती की गई थी।

दरअसल, बिना सब्सिडी वाली LPG सिलेंडर की कीमत में निरंतर दूसरे महीने कमी की गई थी।

हालांकि इससे पहले मार्च में भी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के अनुसार,1 अप्रैल से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 61.5 रुपये प्रति सिलेंडर और मुंबई में 62 रुपये कम की गई थी।

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) या रसोई गैस की कीमत 744 रुपये की गई थी।

जबकि इससे पहले इसका दाम 805.5 रुपये सिलेंडर था।

कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लॉकडाउन (Lockdown) के महीनों मार्च, अप्रैल और मई में रसोई गैस की कीमतों में निरंतर तीन महीने कटौती की गई थी

लेकिन अब आज 1 जून से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में आंशिक वृद्धि की जा रही है।

.

 

LPG gas Cylinder price will hike today


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button