बिजनेसbreaking_newsHome sliderबिजनेस न्यूज

PNB घोटाला : CBI नीरव-मोदी को फिर से समन जारी करेगा

नई दिल्ली, 8 मार्च :  केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 12,600 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके चाचा मेहुल चोकसी को फिर से समन जारी करने का फैसला किया है। इससे पहले दोनों भगोड़े व्यापारी को बुधवार को सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। 

केद्रीय जांच ब्यूरो के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि एजेंसी को बुधवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के अलग-अलग ईमेल मिले जिसमें दोनों ने भारत आने में अपनी असमर्थता जताई है।

अधिकारी ने कहा, “हम उन्हें जांच में शामिल के लिए दोबारा समन जारी करेंगे।”

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने सबसे पहले 19 फरवरी को नीरव मोदी और चौकसी को 20 फरवरी को पेश होने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद चौकसी को दूसरा समन 23 फरवरी को जारी कर 26 फरवरी को पेश होने के लिए जारी किया गया था। एजेंसी ने इसके बाद 28 फरवरी को दोनों को 7 फरवरी तक सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था।

नीरव मोदी और चौकसी दोनों ने सीबीआई को जवाब दिया और कहा कि दोनों जांच में शामिल नहीं हो सकते क्योंकि उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है।

सीबीआई ने कहा कि आरोपियों ने अपने ईमेल के जवाब में यह जानकारी नहीं दी है कि वे लोग अभी किस देश में हैं और न ही नजदीकी भारतीय दूतावास से संपर्क किया है।

24 फरवरी को, सरकार ने दोनों के पासपोर्ट को रद्द कर दिया था।

इस बीच, सीबीआई ने गुरुवार को चौकसी के गीतांजलि समूह के मुंबई और चेन्नई स्थित आठ ठिकानों पर छापे मारे।

एजेंसी ने इस मामले में अबतक 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की अलग से जांच कर रहा है।

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button