breaking_newsअन्य ताजा खबरेंएजुकेशनजॉब अलर्ट
Trending

RRB Recruitment 2020: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए रेलवे में ढ़ेरों भर्तियां, जल्द करें आवेदन 5 दिन बाकी

यहां आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी है...

नई दिल्ली: RRB Recruitment 2020 for apprentice posts- गवर्नमेंट जॉब (Government job) की चाह रखने वालों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड 2020 (RRB Recruitment 2020) में अप्रेंटिस के पद (apprentice posts) के लिए भर्तियां निकली है।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे (West Central Railway) में कुल 1273 पदों पर नौकरियां निकली है। यहां आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी है।

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। हालांकि उम्मीदवार के पास साथ में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

चलिए बताते है कि अप्रेंटिस के पद पर आवेदन के लिए और कौन सी योग्यताएं होनी चाहिए:

 कुल पद

1273 पद

 

पद के नाम

मशीनिस्ट, फिटर, टर्नर, वायरमैन, कारपेंटर, पेंटर, गार्डनर, पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक, हॉरिकल्चर असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, स्टेनोग्राफर, डिजीटल फोटोग्राफी, हाउस कीपर, जीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशन, वेल्डर और अन्य।

 

RRB Recruitment 2020 for apprentice posts के लिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदक का 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उसके पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

 

 आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु कम से कम 15 साल साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल से कम होनी चाहिए। आयु गणना 08.01.2020 के हिसाब से की जाएगी।

 

आवेदन शुल्क

100 रुपये

 

RRB Recruitment 2020 for apprentice posts के लिए किस आधार पर होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा इसके लिए नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों के चयन के लिए मेरिट लिस्ट उनके 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

 

 कैसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले mponline.gov.in पर जाए और फिर जरूरी दिशा-निर्देशों को भरकर आवेदन कर दें।

आगे की कार्रवाई के लिए अपने आवेदन का प्रिंट लेना न भूलें।

उम्मीदवार चाहे तो इस लिंक पर क्लिक करके भी सीधे आवेदन कर सकते है।

 ऐसे ही फ्री गवर्नमेंट जॉब अलर्ट (Free govt job alert) पाने के लिए फॉलो और लाइक करें समयधारा.कॉम

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button