
editorial-on-delhi-election-2020 result aap-win
नयी दिल्ली, (समयधारा) : कई दिनों से चले आ रहे दिल्ली चुनाव का 11 फरवरी को नतीजे के साथ अंत हो गया l
सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की l
दिल्लीवासियों ने एक बार फिर झाड़ू को वोट देकर विकास के काम पर अपना भरोसा जताया l
केजरीवाल सरकार की जीत के क्या मायने है l कई लोगों ने या यूँ कहे की पूरा विपक्ष इसे मोदी सरकार की बड़ी हार बता रहा है l
विपक्ष इसे मोदी सरकार की नाकामी व काम की राजनीति की जीत बता रहा है l
दिल्लीवासियों का भी यही कहना है की उन्होंने विकास व काम करने वाली सरकार की सत्ता में वापसी करवाई l
अब बात करते है की क्या सच में दिल्लीवालों ने काम की राजनीति पर वोट दिया l
पहली नजर में तो यह हाँ ही लगता है l क्योंकि केजरीवाल की सरकार ने स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया l
जिसका असर सरकारी स्कूलों और सरकारी अस्पतालों में साफ़ नजर आता है l पर क्या यह काम ही काफी था जीत के लिए l
दिल्ली चुनाव : आप की बंपर जीत,अच्छे बीतेंगे 5 साल-लगे रहेंगे केजरीवाल
चलियें कुछ आकड़ों पर नजर डालते है l editorial-on-delhi-election-2020 result aap-win
- सत्ताधारी आम पार्टी ने दिल्ली में 62 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया l
- विपक्ष की बीजेपी ने 3 सीटों से अब 8 सीटों पर कब्जा जमाया l
- कांग्रेस पार्टी का दिल्ली में नामोनिशान मिट गया l उसके 70 में से 67 उमीदवारों की जमानत जब्त हो गयी l
- निर्दलीय व अन्य छोटी पार्टियों की दिल्ली में कोई औकात नहीं रही l
- आप को 53 प्रतिशत, बीजेपी को 39 फीसदी व कांग्रेस को सिर्फ 4 फीसदी वोट मिलें l
- आप के वोट प्रतिशत में गिरावट आई, तो बीजेपी के वोट प्रतिशत में 4 से 5 फीसदी का इजाफा हुआ l वही कांग्रेस और अन्य पार्टियों को सिर्फ 8 फीसदी वोट मिले l
- दिल्ली वासियों ने स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ-साथ मुफ्त सुविधाओं पर वोट डाला l
अब इन आकड़ो को गौर करें तो कुछ चीजे आप और हमें समझनी होगी l केजरीवाल की यह जीत वाकई बहुत बड़ी है l
पर आप की जीत में विकास के अलावा, जो सबसे अहम फैक्टर..! जिसे उसने जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाई वो है,
फ्री (FREE) की राजनीति l editorial-on-delhi-election-2020 result aap-win
बड़ी खबर : दिल्ली में 60 सीटों के रुझानों में आप ने बहुमत का आकड़ा पार किया (8.30am)
दिल्लीवालों को फ्री में बिजली-पानी, मोहल्ला क्लिनिक, फ्री में बस में सफ़र, जो केजरीवाल सरकार का मास्टर स्ट्रोक रहा l
आप कुछ भी फ्री में दो वह बिकता जरुर है l आप कोई भी विज्ञापन देख लिजियें अगर फ्री कुछ मिल रहा है तो लोग आकर्षित हो जाते है l
मध्यमवर्ग और निचलावर्ग इससे जरुर प्रभावित होता है l यही काम दिल्ली में केजरीवाल ने किया l
क्या विपक्ष हारा …? अगर हमारी नजर से देखें तो नहीं…!! क्योंकि विपक्षी पार्टी बीजेपी को तो पहले से ज्यादा सीटें और वोट प्रतिशत मिले है l
तो क्या विपक्ष कमजोर हुआ..? नहीं l पर केजरीवाल की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कांग्रेस पार्टी ने ..!
editorial-on-delhi-election-2020 result aap-win
दिल्ली चुनाव: बिजली,पानी, स्वास्थ्य भूल जाओ,जनता को शाहीनबाग,पाकिस्तान की सैर कराओ
कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में अपने किसी भी उमीद्वार के लिए जी जान से प्रचार-प्रसार नहीं किया l एक तरह से उसने दिल्ली में चुनाव लड़ा ही नहीं l
याद कीजिये चंद महीने पहले लोकसभा चुनाव में नंबर 2 पार्टी वाली कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हथियार क्यों डाल दियें l
अगर वह इसे लोकसभा चुनाव की तरह लड़ती, तो क्या आप को इतनी प्रचंड जीत मिल पाती l
शायद इस सवाल का जवाब आप सबके पास है….l नहीं l कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने दिल्ली में प्रचार-प्रसार नहीं किया l
अंत में सिर्फ दो रैलीयां हुई इसके अलावा राहुल गांधी दिल्ली को छोड़ कभी गुजरात तो कभी राजस्थान में नजर आयें l
महात्मा गांधी पुण्यतिथि विशेष : ‘हे राम’! क्या हम आज भी कर रहे है ‘गांधी’ का कत्ले-ए-आम ?
वही हाल प्रियंका गांधी व पार्टी के अन्य बड़े नेताओं का रहा l उन्होंने एक तरह से आप को वॉक ओवर दे दिया l
काम की राजनीति के साथ-साथ केजरीवाल को मिला कांग्रेस का साथ …! editorial-on-delhi-election-2020 result aap-win
केजरीवाल सरकार ने जो वादें दिल्लीवासियों से किये …. अपना रिपोर्ट कार्ड उन्होंने घर-घर तक पहुंचाया l
वही केजरीवाल का बयान की अगर मैं आतकंवादी हूँ तो मुझे वोट मत देना l
बीजेपी की गलतबयानबाजी का केजरीवाल ने पूरा फायदा उठाया l editorial-on-delhi-election-2020 result aap-win
याद करें कुछ साल पहले गुजरात चुनाव में मोदी ने यही दावं खेला था, और इसी दावं ने कांग्रेस की लुठिया डूबा दी थी l
वही मोदी का दावं उन्होंने मोदी पर ही दिल्ली में खेला l दिल्ली चुनाव: असल मुद्दे गुम, पाकिस्तान…गोली मारो…शाहीनबाग की धूम
प्रशांत किशोर ने दिल्ली में आप की टीम को लीड किया l वह मोदी की सभी चालों से भलीभांति वाकिफ है l
विकास के काम के साथ-साथ फ्री व आप को मोदी पर सीधे हमले से रोकने की रणनीति ने सोने पर सुहागा का काम किया l
केजरीवाल ने शाइन बाग – हिन्दू-मुसलमान जैसे कई सवेंदनशील मुद्दों से बराबर दूरी बनाकर रखी l
यह रणनीति उसे सत्ता के करीब तो लायी व दिल्लीवासियों को जो काम केजरीवाल सरकार ने किये है उसके पास रखा l
उन्हें भटकने नहीं दिया l आप ने सिर्फ अपने काम गिनाये l वह मोदी की पीच पर जाकर नहीं खेलें l उन्हें अपनी पीच पर खिलाया l
यह बड़े कारण रहे जिस वजह से आम आदमी पार्टी एक बार फिर सत्ता के करीब आई l
रेप हो या कोई भी अत्याचार, कौन है उसका जिम्मेदार..? आप-मैं या सरकार..??
काम की राजनीति अगर होती तो दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जीत का अंतर काफी बड़ा होता l
उन्हें अपनी जीत के लिए इतना लंबा इन्तजार नहीं करना होता l शायद हमारी यह बात बहुत लोगों को अच्छी न लगे पर सच्चाई यही है l
अब बात करते है केजरीवाल सरकार की l editorial-on-delhi-election-2020 result aap-win
केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवालों का एक बार फिर दिल जीत लिया l 2013 में इस नईं नवेली पार्टी ने राजनीति के धुरंधरों को चारों खाने चित्त कर दिया l
आप ने अन्य पार्टियों को काम करने पर मजबूर कर दिया, उसने बताया की आज का भारत सिर्फ वादों पर वोट नहीं देता l
वो दिन लद गए जब सिर्फ वादों पर चुनाव जीते जाते थे l केजरीवाल ने देशवासियों को काम राजनीति का आइना दिखाया l
फ्रीराजनीति भी केजरीवाल सरकार की ही देन है l कोर्ट या गोली? बलात्कारियों के लिए बस एक ही सजा “मौत” जनता बोली…
युवाओं को काम व लड़कियों का सम्मान, बुज्रुगों को प्यार यह काम केजरीवाल सरकार ने किये l
लोगों की मुसीबतों पर खड़े रहकर उन्हें सुलझाना व जन-जन तक अपनी बात पहुंचाना यह काम केजरीवाल सरकार ने किये l
अभी आप की इस तीसरी पारी का आरम्भ हो चुका है l editorial-on-delhi-election-2020 result aap-win
गोलियों और नफरत की राजनीति से दूरी बनानेवाली आप पार्टी को अब एक नया चैलेंज से सामना होगा l
उसे दिल्ली वासियों के लिए काम कर फिर से उनके दिल में जगह बनानी होगी l
समयधारा की और से केजरीवाल सरकार को हार्दिक शुभकामनाएं l
editorial-on-delhi-election-2020 result aap-win
धर्म के नाम पर बवाल करने वालों, क्या इंसानियत से बड़ा धर्म कोई है..?
SAMAYDHARA EXCLUSIVE : विश्व का सबसे अच्छा धर्म कौन सा है?
जात न पूछो बलात्कार की…
(धर्मेश जैन)
आपको यह खबर कैसी लगी?
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।







