देशbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश की अन्य ताजा खबरें
Trending

78th Independence Day India:भारत मना रहा 78वां स्वतंत्रता दिवस,पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

आज से 78 साल पहले आजाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया था और आजाद देश के नाम अपना पहला संबोधन बतौर प्रधानमंत्री दिया था। अब पंडित जवाहर लाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी वह तीसरे प्रधानमंत्री बन गए है, जो लगातार तीसरी बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगे को फहरा रहे है।

नई दिल्ली:78th-Independence-Day-India-celebration-PM-Modi-hoist-national-flag-at-Red-Fort:भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस(Independence Day India)धूमधाम से मना रहा है।

आज,गुरुवार 15 अगस्त 2024 को देश अपनी आजादी का 78वां जश्न हर्षोउल्लास से मना रहा(78th-Independence-Day-India-celebration)है।

इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने जा रहे है और फिर देश को संबोधित करेंगे।

इससे पहले वह लाल किला पहुंचें और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।राष्ट्रगान की धुन बजी और फिर  इसके बाद उनके ऊपर पुष्प वर्षा की गई।

इससे पहले आज सुबह ही प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi)ने देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

 

आज से 78 साल पहले आजाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया था और आजाद देश के नाम अपना पहला संबोधन बतौर प्रधानमंत्री दिया था।

अब पंडित जवाहर लाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी वह तीसरे प्रधानमंत्री बन गए है, जो लगातार तीसरी बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगे को फहरा रहे है।

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ(Independence Day 2024)पर देश की सभी सरकारी इमारतों सहित लाल-किले को तिरंगे के रंगों से सराबोर किया गया है। देश में सभी ओर आजादी के जश्न की धूम है।

वर्ष  2014 के बाद से देश के प्रधानमंत्री रहें पीएम मोदी गुरुवार की सुबह 7:30 बजे 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे।

स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर होगी।

इस स्वतंत्रता दिवस लाल किले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 6000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

 

 

78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूरा शेड्यूल

  • 15 अगस्त को सूर्य की पहली किरण के साथ सुबह 6:20 बजे लाल किले पर एनसीसी के सभी कैडेट्स अपनी पोजिशन ले लेंगे।
  • सुबह 07:05 बजे पीएम मोदी सबसे पहले राजघाट पहुंचेंगे और राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
  • सुबह 07:17 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंचेंगे।
  • सुबह के 07 बजकर 19 मिनट पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
  • 15 अगस्त की सुबह 07:28 बजे पीएम लाल किला के प्राचीर पर पहुंचेंगे।ॉ
  • इसके बाद सुबह 7:30 पर पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे।
  • राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सुबह 07:33 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम अपना संबोधन देंगे
  • इसके बाद सुबह 08:30 बजे राष्ट्रगान होगा और प्रधानमंत्री मोदी लाल किला से पीएम आवास की ओर रवाना हो जाएंगे।

 

78th-Independence-Day-India-celebration-PM-Modi-hoist-national-flag-at-Red-Fort

 

 

 

आजादी के जश्न का ऐसे बनें हिस्सा

लाल किले पर मनाया जाने वाला स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सार्वजनिक होता है, जिसमें को भी आम नागरिक भाग ले सकता है। लाल किले पर हर कैटेगरी के हिसाब से बैठने की व्यवस्था की जाती है और सभी को पास दिया जाता है।

अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं तो आपको भी ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से एंट्री पास बनवाना होगा। ऑनलाइन पास के लिए आपको सरकारी वेबसाइट https://e-invitations।mod।gov।in/login पर जाना होगा।

 

 

 

 

 

 

(इनपुट एजेंसी से भी)

 

78th-Independence-Day-India-celebration-PM-Modi-hoist-national-flag-at-Red-Fort


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button