देशbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसबिजनेस न्यूजमार्केट

Branded कपड़े जल्द ही हो सकते हैं सस्ते जानिए क्या है इसका कारण

आने वाले दिनों में हर वेरायटी के ब्रांडेड, ट्रेडिशनल कपड़े सस्ते हो जायेगे..

branded clothes every variety can soon be cheap in india

नई दिल्ली (समयधारा) : Branded कपड़े जल्द ही हो सकते हैं सस्ते जानिए क्या है इसका कारण l

जी हाँ आप ने सही पढ़ा l जल्द ही भारत में ब्रांड के कपड़े काफी कम दामों में मिलेंगे l

मतलब की  आने वाले दिनों में हर वेरायटी के ब्रांडेड, ट्रेडिशनल कपड़े सस्ते हो जायेगे।

फैबरिक्स और मशीन के लिए चीन से निर्भरता कम करने के मकसद से सरकार ने मेगा टेक्सटाइल पार्क की घोषणा की है।

जिसमें कंपनियों को कई तरह की रियायतें मिलेंगी। वैसे रॉ मेटेरियल जिसके लिए चीन पर 80 पर्सेंट से भी ज्यादा निर्भरता है,

branded clothes every variety can soon be cheap in india

उसकी लोकल मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी शुरू हो गई है डिजाइनर साड़ियां भारी रियायत के साथ शुरू हो गई है

बजट में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने की घोषणा के बाद इंडस्ट्री ने तैयारी शुरू कर दी है।

इंडस्ट्री की मानें तो सिंथेटिक, मैन मेड फैब्रिक्स, यार्न, जिपर्स, हैंगर्स जैसे प्रोडक्ट का इंपोर्ट ज्यादातर चीन से होता है।

ग्लोबल डिमांड और कई तरह की ड्यूटी की वजह से घरेलू कंपनियों की इनपुट कॉस्ट 15 से 20 परसेंट बढ़ जाती है, जिससे राहत मिल सकती है।

इतना ही नहीं घरेलू इंडस्ट्री अभी भी पुरानी मशीनों का इस्तेमाल कर रही है या नई मशीनों के लिए इंपोर्ट पर निर्भर है।

एडवांस लेस मेकिंग, स्पिनिंग जैसी मशीन की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता देश में बेहद कम है।

देश में फिलहाल 460 मिलियन डॉलर का सिंथेटिक यार्न, 360 मिलियन डॉलर का फैब्रिक्स, 140 मिलियन डॉलर के बटन,

नीडल्स का इंपोर्ट सिर्फ चीन से हो रहा है, क्योंकि इसकी घरेलू मैन्युफैक्चरिंग नहीं हो रही है।

branded clothes every variety can soon be cheap in india

भारी इनपुट कॉस्ट की वजह से देशी कंपनियां अमेरिका, यूरोप से ग्लोबल मार्केट में वियतनाम, चीन और बांग्लादेश से मात खा रही हैं।

जीडीपी में टेक्सटाइल सेक्टर का योगदान सिर्फ 2 परसेंट के करीब है। नई घोषणा कीमतें कम करने के अलावा रोजगार के बड़े अवसर भी खोल सकती है।

(इनपुट मनीकंट्रोल से)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button