देशbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसबिजनेस न्यूज
Trending

अब सोडे के नाम पर शराब या इलायची के नाम पर गुटखे के भ्रामक विज्ञापनों पर बैन

सरकार ने सरोगेट विज्ञापनों को किया बैन, जानिए नई गाइडलाइंस

Government Bans Surrogate Ads Deceptive Advertisements

नयी दिल्ली (समयधारा) :  सरकार ने सरोगेट विज्ञापनों को बैन कर दिया है l

यानी अब बच्चों को लुभाने वाले फ्री विज्ञापन सहित सोडा के विज्ञापन,

या इलायची के नाम पर शराब/सिगरेट के विज्ञापनों पर बैन लगाने की कवायद शुरू कर दी है l

“सरकार ने शुक्रवार को भ्रामक विज्ञापनों (Deceptive Advertisements) को रोकने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए।

इनमें बच्चों को टारगेट करने और ग्राहकों को लुभाने के लिए मुफ्त दावे करने वाले विज्ञापन शामिल हैं।

गाइडलाइंस में यह भी कहा गया कि विज्ञापन जारी करने से पहले उचित सावधानी बरती जानी चाहिए।”

“इसके अलावा नई गाइडलाइंस में ‘सरोगेट विज्ञापनों’ (Surrogate Advertisements) को भी बैन कर दिया गया है

और विज्ञापनों में दिखाए जाने वाले डिस्केलमर्स में अधिक पारदर्शिता लाने की बात कही गई है।

Saturday Thoughts: बहुत विनम्रता चाहिए, रिश्तों को निभाने के लिए…

Government Bans Surrogate Ads Deceptive Advertisements

कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री की तरफ से जारी यह नोटिफिकेशन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।”

“सेरोगेट विज्ञापन एक तरह के छद्म विज्ञापन होते हैं, जिनमें किसी किसी अन्य प्रोडक्ट के बहाने के किसी अन्य प्रोडक्ट का विज्ञापन किया जाता है।

उदाहरण के सोडा वाटर या म्यूजिक सीडी के बहाने शराब कंपनी का प्रचार करना या फिर इलायची के बहाने गुटखा का प्रचार करना आदि।”

“कंज्यूमर्स अफेयर्स सेक्रेटरी रोहित कुमार सिंह ने इन गाइडलाइंस का ऐलान करते हुए कहा,

“विज्ञापनों में ग्राहक काफी दिलचस्पी लेते हैं। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट (CCPA) के तहत, उपभोक्ताओं के अधिकारों को प्रभावित करने वाले भ्रामक विज्ञापनों से निपटने का प्रावधान है।

“उन्होंने कहा, “विज्ञापन इंडस्ट्री को अधिक स्पष्ट और जागरूक बनाने के लिए, सरकार आज से निष्पक्ष विज्ञापन के लिए नई गाइडलाइंस लेकर आई है।

Rajya Sabha Election 2022 में BJP ने जीते 3 राज्य,कांग्रेस को हरियाणा में,शिवसेना को महाराष्ट्र में तगड़ा झटका,जानें 10 बातें

यह गाइडलाइंस प्रिंट, टेलीविजन और ऑनलाइन जैसे सभी प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों पर लागू होंगे।

गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ CCPA एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Government Bans Surrogate Ads Deceptive Advertisements

 “कंज्यूमर्स अफेयर्स सेक्रेटरी ने कहा कि ये गाइडलाइंस रातोंरात बदलाव नहीं लाएंगे,

लेकिन इंडस्ट्री के लोगों को भ्रामक विज्ञापनों को रोकने के लिए एक फ्रेमवर्क देंगे।

साथ ही ग्राहकों और कंज्यूमर ऑर्गनाइजेशन को ऐसे विज्ञापनों के खिलाफ शिकायत करने के लिए सशक्त बनाएंगे।”

बाजार में बिकवाली हावी, शेयर बाजार में जोरदार गिरावट


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button