देशbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश की अन्य ताजा खबरें
Trending

रेलवे लॉकडाउन : 2600 ट्रेन-10 दिन-10 लाख लोग लक्ष्य

2,600 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें यात्रा पूरी, 35 लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके,30 दिन पहले भी रिजर्वेशन टिकट, 1 जून से 200 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें, RAC टिकटों को यात्रा करने की मंजूरी

indian-railway target-to-reach-10-lakh-people-through-2600-trains-in-10-days

नई दिल्ली, (समयधारा) : कोरोना के बढ़ते केस और लॉकडाउन के बीच रेलवे यात्रियों की पूरी सेवा के लिए हमेशा तैयार है।

दुनिया भर सहित भारत में भी कोरोना वायरस का कोहराम मचा हुआ है।

इस बीच रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार कई अहम फैसले ले रह है।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव ने कहा है कि अगले 10 दिनों में 2600 ट्रेनों के जरिए 10 लाख लोगों को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है

घरेलू उड़ाने, उड़ने को तैयार पर महाराष्ट्र-चंडीगढ़ की हरी झंडी नहीं 

उन्होंने कहा रेलवे ने अभी तक यह काम किये है l  

  • 2,600 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें यात्रा पूरी की l 

  • 35 लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके है l 

  • 30 दिन पहले भी रिजर्वेशन टिकट की सुविधा l 

  • 1 जून से 200 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलेगी l 

  • RAC टिकटों को यात्रा करने की मंजूरी दी गयी l

  • IRCTC एजेंट, पोस्ट ऑफिस, कॉमन सर्विस सेंटर्स आदि को भी टिकट देने की अनुमति दी गई है।

  • टिकटों के लिए 1000 काउंटर खोले गए l आगे और काउंटर खुलेंगे l 

indian-railway target-to-reach-10-lakh-people-through-2600-trains-in-10-days

COVID 19 : आज 6767 रिकॉर्ड केस के साथ कोरोना मरीज हुए 1,31,868 

विनोद यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रेलवे 2,600 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें यात्रा पूरी कर चुकी हैं।

इनमें 35 लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं। उऩ्होंने कहा कि स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने से पहले 30 दिन पहले भी रिजर्वेशन टिकट ले पाएंगे।

इससे पहले रेलवे ने यात्रा से 7 दिन पहले टिकट बुकिंग करने की इजाजत दी थी। 1 जून से 200 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी।

टिकटों के लिए 1000 काउंटर खोले गए हैं साथ ही आगे अभी और काउंटर खो ले जाएंगे।

IRCTC एजेंट, पोस्ट ऑफिस, कॉमन सर्विस सेंटर्स आदि को भी टिकट देने की अनुमति दी गई है।

पहले सिर्फ IRCTC की वेबसाइट और ऐप से ही टिकट बुकिंग की अनुमति थी।

RAC टिकटों को यात्रा करने की मंजूरी दी गई है। वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने ये भी साफ कर दिया कि स्पेशल ट्रेनों में पहले के मुकाबले ज्यादा किराया नहीं वसूला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले जो टिकट के दाम थे आज भी वहीं हैं। किसी भी टिकट पर एक भी पैसा ज्यादा नहीं लिया जा रहा है।

indian-railway target-to-reach-10-lakh-people-through-2600-trains-in-10-days

यादव ने ये भी कहा कि राज्य सरकारों की जरूरत के मुताबिक, हम राज्यों के भीतर भी ट्रेन चलाने के लिए तैयार हैं।

पश्चिम बंगाल में ट्रेन चलाने के मामले में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जब राजी होगा, तब वहां स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

गौरतलब है की इस समय कोरोना से भारत में त्रस्त है l 

पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 6,767 नए केस से देशभर में चिंता की लहर l

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,31,868 हो गयी है l  इसमें से 73,560 एक्टिव केस  हैl 

पिछले 24 घंटे में 147 लोगों की मौत हो चुकी है l इसे मिलाकर कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,867

होगयी है l 

पिछले 24 घंटे में 2657 मरीज ठीक हुए है l अभी तक करीब  51,784 मरीज ठीक हो चुके हैl

चाय पीने वालों के लिए खुशखबरी, कोरोना संक्रमण से बचाने में है ये लाभकारी  

indian-railway target-to-reach-10-lakh-people-through-2600-trains-in-10-days


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button