breaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसबिजनेस न्यूजमार्केट

एक तो कोरोना वायरस ऊपर से सरकार की आपके CASH पर भी कड़ी नजर, नियमों में किये यह बड़े बदलाव

जानिए BANK से CASH निकलने के चार्ज, नए TDS नियम,

how-much-tax-you-have-to-pay-on-cash-withdrawals-from-bank new-tds-rules
नयी दिल्ली (समयधारा) : एक तरफ देश भर में कोरोना का कहर जारी है,
तो दूसरी तरफ सरकार की कड़ी नजर आपके कैश लेनदेन पर है l 
कैश(CASH) में लेनदेन कम करने और टैक्स(TAX) कंप्लाएंस को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए,
टैक्स डिपार्टमेंट (Tax department) ने TDS के नियम बदल दिए हैं।
इस महीने से बैंक और पोस्टऑफिस (Post office) से निकाली गई रकम पर TDS का नया नियम लागू होगा।
अभी तक अगर आप एक साल में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश निकालते थे तो
आपको 2 फीसदी TDS (tax deducted at source) देना पड़ता था। लेकिन 1 जुलाई से TDS का नया नियम लागू हो गया है।
अब एक फाइनेंशियल ईयर में 20 लाख रुपए से ज्यादा हाई वैल्यू कैश ट्रांजैक्शन करने पर TDS रेट इस बात पर निर्भर करेगा कि
आपने पिछले तीन साल में इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल किया है या नहीं।

एक तो कोरोना वायरस ऊपर से सरकार की आपके CASH पर भी कड़ी नजर, नियमों में किये यह बड़े बदलाव
एक तो कोरोना वायरस ऊपर से सरकार की आपके CASH पर भी कड़ी नजर, नियमों में किये यह बड़े बदलाव
जिन लोगों ने पिछले 3 साल में रिटर्न फाइल किया है उनके लिए TDS का नियम
2019 के बजट में सरकार ने इनकम टैक्स में एक नया सेक्शन 194N शामिल किया था
जिसके तहत बैंक अकाउंट से 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश निकालने पर 2 फीसदी TDS चुकाना पड़ता।
यह नियम पोस्ट ऑफिस के खातों से भी कैश निकालने पर लागू होगा।
how-much-tax-you-have-to-pay-on-cash-withdrawals-from-bank new-tds-rules
लाइव मिंट के मुताबिक, “एक फाइनेंशियल ईयर में अगर कोई 99 लाख रुपए कैश निकालता है
और उसके बाद वह 1.50 लाख रुपए और निकालता है तो सिर्फ 50,000 रुपए पर भी 2 फीसदी TDS देना पड़ता। “
हालांकि जिन लोगों का PAN कार्ड बैंक के रिकॉर्ड में अपडेटेड नहीं हैं उनपर इनकम टैक्स के सेक्शन 206AA के तहत 20% तक TDS लग सकता है।
अगर आपने पिछले तीन सालों में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल की है और PAN जमा किया है तो 1 करोड़ से कम कैश निकालने पर कोई TDS नहीं लगेगा।
अगर आप बैंक से कैश निकालते हैं तो बैक आपसे ITR-V मांग सकता है ताकि यह पक्का हो सके कि
आप रिटर्न फाइल कर रहे हैं। इसके साथ ही आप बैंक को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल से भी चेक करने को कह सकते हैं।
जो लोग ITR रिटर्न नहीं फाइल करते हैं उनके लिए नियम
अगर आपने पिछले तीन साल में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है तो आपको भारी-भरकम TDS जमा करना पड़ सकता है।
20 लाख रुपए तक कैश निकालने पर कोई TDS नहीं।
20 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए तक 2% TDS.
1 करोड़ से ज्यादा कैश निकालने पर 5% TDS.
how-much-tax-you-have-to-pay-on-cash-withdrawals-from-bank new-tds-rules


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button