देश की अन्य ताजा खबरेंbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशबिजनेसबिजनेस न्यूजमार्केट

पेट्रोल-डीजल :लगातार काफी दिनों तक एक ही जगह रुकने के बाद तेल के दामों में लगी आग

Petro-Diesel के दामों में दूसरें दिन भी तेजी, जानिए आपके शहर में तेल की कीमतें

petrol-diesel becomes-expensive-for-the-second-consecutive-days

नई दिल्ली (समयधारा)  : तेल के दामों में लगातार दूसरें दिन भी तेजी का रुख है l

पेट्रोल-डीजल के दाम काफी दिनों तक स्थिर रहें पर अब कल और आज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है l 

लगभग 49 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहने के बाद आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया।

पेट्रोल के दाम औसतन 15 पैसे और डीजल के दाम औसतन 20 पैसे बढ़ गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 20 पैसे महंगा हो गया है।

इससे पहले पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई थी।

petrol-diesel becomes-expensive-for-the-second-consecutive-days

1 सितंबर से 2 अक्टूबर तक डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हो चुके हैं। हालांकि, पेट्रोल के भाव पर कोई असर नहीं है।

अक्टूबर महीने में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जबकि अगस्त में पेट्रोल और इसके पहले जुलाई माह में डीजल के रेट में बढ़ोतरी की गई थी।

दिल्ली में आज 21 नवंबर को पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन महंगा हो गया है।

पेट्रोल के दाम 81.23 रुपये से बढ़कर 81.38 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आज बिक रहा है।

यानी पेट्रोल के दाम में 15 पैसे की बढ़ोतरी दिखी। वहीं डीजल के दाम 70.68 रुपये से बढ़कर 70.88 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

यानी डीजल के दाम में 20 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई। petrol-diesel becomes-expensive-for-the-second-consecutive-days

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

मुंबई में कल के मुकाबले पेट्रोल के दाम 17 पैसे बढ़कर 88.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 23 पैसे बढ़कर 77.34 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल देखने को मिला।

पेट्रोल कल के भाव से 16 पैसे बढ़कर 82.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 21 पैसे बढ़कर 74.45 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

पेट्रोल के दाम 15 पैसे बढ़कर 84.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 20 पैसे बढ़कर 76.37 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं।

पेट्रोल के दाम 18 पैसे बढ़कर 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 23 पैसे बढ़कर 75.14 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं।

petrol-diesel becomes-expensive-for-the-second-consecutive-days

पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)।

इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।

वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button