देशbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसबिजनेस न्यूज

कल डीजल तो आज पेट्रोल-डीजल के दाम में आया बड़ा उछाल, जानें नए दाम

आज सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी इजाफा कर दिया।

petrol diesel price hike check today price in hindi

नयी दिल्ली (समयधारा) : आखिरकार लंबे अंतराल के बाद लगभग 137 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में आज बढ़ोतरी हो गयी l 

आज सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी इजाफा कर दिया।

कल 25 रुपये डीजल के दाम बढ़े थे l और आज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए गए l 

आज यानी 22 मार्च मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) 80 पैसे प्रति लीटर की तगड़ी बढ़ोतरी हुई है।

सरकार का बड़ा झटका..! 1-2….10 नहीं 25 रुपये बढ़ाये डीजल के दाम, जानियें क्या होगा इसका असर

सरकार का बड़ा झटका..! 1-2….10 नहीं 25 रुपये बढ़ाये डीजल के दाम, जानियें क्या होगा इसका असर

वही डीजल (Diesel Price) भी 78 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले साल नवंबर से पेट्रोल के दाम स्थिर हैं।

दिल्ली के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये प्रति लीटर पर पहंच गई, वहीं डीजल भी 87.47 रुपये पर चला गया।

petrol diesel price hike check today price in hindi

जानियें देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतें :

  • राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.47 रुपये प्रति लीटर हैं।
  • आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 110.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.00 रुपये प्रति लीटर हैं।
  • कोलकाता में पेट्रोल 105.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.62 रुपये प्रति लीटर हैं।

Summer Special-गर्मी से परेशान, कोल्ड-ड्रिंक्स पर न हो मेहरबान, वरना जायेगी जान

  • चेन्नई में पेट्रोल 102.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.19 रुपये प्रति लीटर हैं।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.80 रुपये प्रति लीटर है।
  • भोपाल में पेट्रोल 108.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.70 रुपये प्रति लीटर हैं।

हालांकि पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुनाव के बाद पिछले साल सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुईं, वह दिवाली से पहले तक जारी रही।

इतने दिना में ही पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।petrol diesel price hike check today price in hindi

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम ऐसे समय में बढ़ाए गए हैं, जब इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट ऑयल (Brent Oil) का भाव गिरावट के साथ 100 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह बने AAP के राज्यसभा उम्मीदवार,साथ इनकी सीट भी पक्की

बता दें कि रूस-यूक्रेन तनाव के बाद कच्चे तेल का भाव 130 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था,

उस समय विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं।

पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)।

शेयर बाजार में तेजी का रुख, रिलायंस नीचे, निफ्टीबैंक में गिरावट

इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।

वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

(इनपुट एजेंसी से )


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button