राज्यों की खबरेंbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरें
Trending

मुंबई में अचानक कुदरत का कहर..! धुल भरी आंधी-बारिश, होर्डिंग गिरने से 15-25 लोग घायल

Breaking News - देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के तापमान में अचानक बदलाव देखा गया l धुल भरी आंधी ने मुंबई को अपनी चपेट में ले लिया

Mumbai Dust Storm-Rains-Huge Hoarding Falls 10-15 Injured Watch Video

मुंबई (mumbai) : Breaking News – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के तापमान में अचानक बदलाव देखा गया l

धुल भरी आंधी ने मुंबई को अपनी चपेट में ले लिया l मुंबई के घाटकोपर इलाके में BPCL पेट्रोल पंप पर एक विशाल होर्डिंग गिर गया l

जिसके चलते कम से कम 10 से 15 लोगों को नजदीक के राजावाडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है l

सूत्रों के अनुसार लगभग 50 लोगों के होर्डिंग के नीचे दबे होने की आशंका है l 

वही खबर मिली है की पूरे मुंबई में धुल भरी आंधी सहित बारिश ने तांडव मचा रखा है l देखें उनके वीडियो (#Video) l 

Mumbai Dust Storm-Rains-Huge Hoarding Falls 10-15 Injured Watch Video

तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा l  हर तरफ अंधेरा छा गया l  तेज हवा के कारण चारों तरफ धूल का गुबार उड़ता दिखा l

तेज आंधी और बारिश के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर विमानों के परिचालन पर भी असर पड़ा है l 

मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अगली सूचना तक विमानों का परिचालन पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है l

मौसम ने भी चेतावनी जारी की है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ बिजली चमकने और मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है. बाहर निकलते समय सावधानी बरतें l 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button