क्रिकेटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंखेल

Highlights DCvsCSK : रोमांचक मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 3 विकेट से हराया

IPL 2021 : चेन्नई को हरा दिल्ली ने पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर किया कब्ज़ा

Highlights DCvsCSK Delhi Beat Chennai By 3 Wickets 

दुबई/नई दिल्ली (समयधारा) : आईपीएल के 50वें मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को 3 विकेट से मात दी l 

इस तरह से चेन्नई को हरा दिल्ली ने पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 स्थान पर किया कब्ज़ा l 

दिल्ली ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया l चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 136 रन बनायें l 

जवाब में दिल्ली ने अंतिम ओवर तक चले मैच में 3 विकेट से चेन्नई को मात दे दी l 

Breaking News : IPL-14 से मुंबई इंडियंस बाहर..! प्ले ऑफ में बैंगलोर और यह टीम…?

Breaking News : IPL-14 से मुंबई इंडियंस बाहर..! प्ले ऑफ में बैंगलोर और यह टीम…?

 

आज मुंबई और राजस्थान के बीच लीग का महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है l यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है l 

एक जीत और हार आईपीएल में किसी भी टीम का सफ़र खत्म कर सकती है l 

आईपीएल के 50वें मुकाबले की शुरुआत चेन्नई की धमाकेदार बल्लेबाजी से हुई l चेन्नई ने शुरू से ही आक्रमक रुख अपनाया l

Highlights RCBvsPBKS : बैंगलोर ने पंजाब को हरा प्ले ऑफ में बनायीं जगह, पंजाब OUT

पर जैसे ही उनके फॉर्म में चल रहे ओपनर्स आउट हुए, चेन्नई की टीम दबाव में आ गयी l जिसके चलते वह निर्धारित 20 ओवर में महज 136 रन ही बना सकी l

अक्षर पटेल ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी कर चेन्नई की टीम पर दबाव बनाया l उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाएl

Highlights DCvsCSK Delhi Beat Chennai By 3 Wickets 

जवाब में दिल्ली की टीम की शुरुआत ख़राब रही l पृथ्वी शॉ का विकेट जल्दी गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर ऋषभ पंत जल्द आउट हो गएl

दूसरी छोर पर शिखर धवन टिके रहे उन्होंने सर्वाधिक 39 रन बनायें l

Highlights CSKvsRR : रॉयल ने चेन्नई एक्सप्रेस को रोका, 7 विकेट से हराया

पर मैच के हीरो रहे हैटमेयर (Shimron Hetmyer) उन्होंने 18 बॉल में 28 रन बनाकर मैच दिल्ली की तरफ मोड़ दिया l

मैन ऑफ द मैच का ख़िताब एक बार फिर अक्षर पटेल को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मिला l

इस मैच के बाद अंक तालिका(Points Table) इस प्रकार है l

Highlights MIvsDC : रोमांचक मैच में दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

  1. Chennai Super Kings मैच 12 जीत 9  हार 3  पॉइंट्स 18 नेटरनरेट +0.829
  2. Delhi Capitals  मैच 12 जीत 9 हार 3 पॉइंट्स 18  नेटरनरेट +0.551
  3. Royal Challengers Bangalore मैच 12 जीत 7  हार 4  पॉइंट्स 16  नेटरनरेट -0.157
  4. Kolkata Knight Riders मैच 13 जीत 6  हार 7  पॉइंट्स 12  नेटरनरेट +0.294
  5. Punjab Kings मैच 13 जीत 5  हार 7  पॉइंट्स 10 नेटरनरेट -0.241
  6. Rajasthan Royals मैच 12 जीत 5  हार 7  पॉइंट्स 10  नेटरनरेट -0.337
  7. Mumbai Indians  मैच 12 जीत 5 हार 7 पॉइंट्स 10 नेटरनरेट -0.453
  8. Sunrisers Hyderabad मैच 12 जीत 2  हार 10 पॉइंट्स 4 नेटरनरेट -0.475

Highlights KKRvSRH : रोमांचक मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button