
Highlights INDvsZIM 4th T20i India-Beat-Zimbabwe By 10 Wickets
हरारे/नयी दिल्ली (समयधारा) : Highlights INDvsZIM 4th T20i – यशस्वी के यश से भारत ने सीरिज में ली अजेय बढ़त l
भारत ने जिम्बाब्वे को चौथे टी 20 इंटरनेशनल मैच में 10 विकेट से हरा सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली,
यशस्वी जैसवाल को उनकी नाबाद 93 की पारी की बदौलत प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मिला l
मैच में इंडिया ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला लिया l जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनायें l
जवाब में भारत ने बिना कोई विकेट गवाएं मैच को मात्र 15.2 ओवर में 10 विकेट से अपने नाम कर लिया l
Highlights ZIMvsIND 3rd T20i-सुंदर की सुंदर गेंदबाजी से भारत को मिली 23 रनों की जीत
चौथे टी20 में टीम इंडिया के सामने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 153 रनों का लक्ष्य रखा था।
इसके जवाब में भारत के ओपनर्स जब बैटिंग के लिए उतरे तो यशस्वी ने लगातार तूफानी अंदाज में रन बनाए और गिल ने दूसरे छोर पर उनका साथ निभाया।
वहीं जब यशस्वी 83 रन के स्कोर पर पहुंचे थे तो टीम इंडिया को जीत के लिए 23 रन की जरूरत थी और यशस्वी को शतक के लिए 17 रन चाहिए थे।
आपको यह खबर कैसी लगी?
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।







