क्रिकेटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंखेल

Highlights MIvsDC : रोमांचक मैच में दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

IPL 2021 : अंतिम ओवर तक चले मुकाबलें में मुंबई को मिली चार विकेट से मात

Highlights MIvsDC delhi ne mumbai ko 4 wicket se hara diya

शारजाह/नई दिल्ली (समयधारा) : आईपीएल के 46वें मैच में मुंबई और दिल्ली का मुकाबला हुआ l

इस मुकाबले में  दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया l  दिल्ली ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला लिया l 

दिल्ली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 129 रन पर रोक दिया l

वही दिल्ली ने 6 विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर दिया l 3 विकेट लेने वाले अक्षर पटेल को मैन ऑफ द मैच का ख़िताब मिला l 

इससे पहले,

आईपीएल के 46वें मैच में मुंबई और दिल्ली का मुकाबला जारी है l

मुंबई के धुरंधर हुए ढेर पर दिल्ली के भी 3 बल्लेबाज आउट l खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने 5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए है l 

दिल्ली ने यह मैच आसानी से जीत लिया l दिल्ली ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला लिया l

मुंबई के हिट मैन को सस्ते में आउट करने के बाद दिल्ली ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मुंबई निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बनायें l

मुंबई की और से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 33 रन बनायें l

वही सौरभ तिवारी (15) डी कॉक (19) हार्दिक पंड्या (17) कुर्णाल पंड्या (13*) और जयंत यादव ने 11 रन बनाए l

अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 और आवेश खान ने भी 3 विकेट चटकाए l 

जवाब में दिल्ली की शुरूआती 2 विकेट 15 रन पर निकल गए l 

इस मैच के पहले अंक तालिका (Points Table) इस प्रकार है l 

  1. Chennai Super Kings मैच 11 जीत 9  हार 2  पॉइंट्स 16 नेटरनरेट +1.002
  2. Delhi Capitals  मैच 11 जीत 8 हार 3  पॉइंट्स 16  नेटरनरेट +0.562
  3. Royal Challengers Bangalore मैच 11 जीत 7  हार 4  पॉइंट्स 12  नेटरनरेट -0.200 
  4. Kolkata Knight Riders मैच 12 जीत 5  हार 7  पॉइंट्स 10  नेटरनरेट +0.302
  5. Punjab Kings मैच 12 जीत 5  हार 7  पॉइंट्स 10 नेटरनरेट -0.236
  6. Mumbai Indians  मैच 11 जीत 5 हार 6 पॉइंट्स 10 नेटरनरेट -0.453
  7. Rajasthan Royals मैच 11 जीत 4  हार 7  पॉइंट्स 8  नेटरनरेट -0.468
  8. Sunrisers Hyderabad मैच 11 जीत 2  हार 9 पॉइंट्स 4 नेटरनरेट -0.490

Highlights MIvsDC delhi ne mumbai ko 4 wicket se hara diya

Highlights RCBvsMI : मैक्सवेल के हरफनमौला प्रदर्शन से बैंगलोर की मुंबई पर धमाकेदार जीत

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button