
Paris-Olympics-2024 India-Beats-Spain 2-1-Wins-Bronze-Medal-In-Mens-Hockey
पेरिस: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक का ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। स्पेन को 2-1 से हराकर कप्तान हरमनप्रीत सिंह की टीम ने कमाल कर दिया।
तोक्यो में हुए पिछले ओलंपिक खेलों में भी भारत ने कांस्य पदक ही अपने नाम किया था। भारत के लिए हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में गोल दागे।
इस तरह 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में बैक टू बैक मेडल आया है। इससे पहले 1968 मैक्सिको ओलंपिक और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।
इस तरह मौजूदा ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या चार हो चुकी है। इससे पहले सेमीफाइनल में जर्मनी ने भारत को हराकर 60 साल बाद गोल्ड मेडल जीतने का ख्वाब तोड़ा था।
ParisOlympic2024-मनु भाकर ने रचा इतिहास, ओलिंपिक में दो पदक लाने वाली पहली भारतीय
ParisOlympic2024-मनु भाकर ने रचा इतिहास, ओलिंपिक में दो पदक लाने वाली पहली भारतीय
आपको यह खबर कैसी लगी?
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।







