खेलbreaking_newsअन्य खेल खबरेंअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरें
Trending

सानिया मिर्जा से तलाक की ख़बरों पर लगी शोएब मलिक की मुहर

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से शादी कर ली.

Sania Mirza Husband Pakistani-Cricketer-Shoaib-Malik-Married-To-Pakistani-Actress-Sana-Javed

पाकिस्तान/नयी दिल्ली (समयधारा) : सानिया मिर्जा से तलाक की ख़बरों पर लगी शोएब मलिक की मुहर l 

भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से शादी कर ली है।

शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

आपको बता दें कि ऐसी अफवाह फेल रही थी कि शोएब मलिक और सना जावेद एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

वहीं मलिक ने पिछले साल सना के जन्मदिन पर उनको विश किया था और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी।

शोएब मलिक ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस सना जावेद ने भी शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है।

भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी रचाई थी।

दोनों की शादी ट्रेडिशनल मुस्लिम स्टाइल में हुई थी। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है, जिसका नाम इजहान है।

इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। शोएब और सानिया के बीच पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था।

लगातार दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी। लेकिन इस बीच शोएब मलिक की सना जावेद के साथ नई शादी ने सबको हैरान कर दिया।

सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक रहसम्य पोस्ट शेयर किया था।
उसमें लिखा था कि, ‘शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। मोटापा मुश्किल है। फिट रहना मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। कर्ज में डूबा रहना मुश्किल है। आर्थिक रूप से अनुशासित होना कठिन है। अपना हार्ड चुनें। संवाद मुश्किल है। संवाद न करना कठिन है। अपना हार्ड चुनें। जीवन कभी भी आसान नहीं होगा। यह हमेशा कठिन रहेगा। लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं। समझदारी से चुनें।’
अब तक शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक हुआ या नहीं इस बात की किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button