breaking_newsHome sliderराजनीतिक खबरेंविश्व

World News : एक्शन का रिएक्शन अब रूस ने भी ब्रिटेन के 23 डिप्लोमेट्स को निकालने का एलान किया

मॉस्को, 17 मार्च : रूस ने ब्रिटेन में पूर्व जासूस और उनकी बेटी को जहर देकर मारने के प्रयास के मामले में उपजे तनाव के बीच शनिवार को ब्रिटेन के 23 राजनयिकों को निष्कासित करने का ऐलान किया।

रूस ने यह कदम ब्रिटेन द्वारा रूस के 23 राजनयिकों को निष्कासित करने के फैसले के बाद उठाया है।    

समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, “रूस में ब्रिटेन के दूतावास के 23 राजनयिकों को ‘अयोग्य’ घोषित किया जाएगा और एक सप्ताह के अंदर देश से निष्कासित किया जाएगा।”

रूस के विदेश मंत्रालय ने देश में ब्रिटेन के राजदूत लॉरी ब्रिस्टॉ को तलब कर इस निर्णय की जानकारी दी।

रूस के पूर्व जासूस सर्गेइ वी. स्क्रिपल (66) और उनकी बेटी युलिया(33) 4 मार्च को दक्षिणी इंग्लैंड के साल्बिरी में एक बेंच के बाहर बेहोशी की हालत में पाए गए थे। दोनों फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रूसी के सेवानिवृत सैन्य खुफिया अधिकारी स्क्रिपल को ब्रिटेन के लिए जासूस करने के आरोप में रूस ने वर्ष 2006 में 13 वर्ष की सजा सुनाई थी। हालांकि, बाद में उन्हें माफी मिल गई थी और ब्रिटेन ने उन्हें नागरिकता दे दी थी। वह तब से ब्रिटेन में ही रह रहे हैं।

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button