अपराधbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश
Trending

शर्मनाक!मुंबई के डोम्बिवली में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप,33आरोपी में 29 गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार,इस नाबालिग के साथ लगातार नौ महीने तक 33लोगों ने अपनी हैवानियत दिखाई है।

Mumbai-Dombivli-rape-case-teenage-gangraped-29-arrested-so-far

मुंबई:मुंबई से एक और दिल दहला देने वाली शर्मनाक वारदात सामने आई है। जिसने फिर से मुंबई में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर सवालियां निशान लगा दिया है।

मुंबई से सटे ठाणे के डोम्बिवली में एक पंद्रह वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ (Mumbai-Dombivli-rape-case-teenage-gangraped)है।

सूत्रों के अनुसार,इस नाबालिग के साथ लगातार नौ महीने तक 33लोगों ने अपनी हैवानियत दिखाई है।

पुलिस ने इस मामले में अभी तक 29 लोगों को गिरफ्तार(29-arrested-so-far)किया है,जबकि बाकी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार,मुंबई में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप(Mumbai rape case)मामले में अब आरोपियों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

मेरा भारत महान..! हाथरस गैंगरेप फॉरेंसिक रिपोर्ट में नहीं लिखा RAPE हुआ

इस बात की जानकारी लड़की ने अपने पूरक बयान में दी है।इससे पूर्व, आरोपियों की संख्या 29 बताई जा रही थी।

लेकिन अब तक  कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया(Mumbai-Dombivli-rape-case-teenage-gangraped-29-arrested-so-far) गया है।

15 साल की नाबालिग लड़की ने 33 आरोपियों के नाम बताए हैं।

Mumbai-Dombivli-rape-case-teenage-gangraped-29-arrested-so-far

दिल्ली रोहिणी कोर्ट परिसर में गैंगस्टर गोगी की दिनदहाड़े ह्त्या, देखें वीडियो

 

जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो जनवरी में उसके प्रेमी ने बनाया था। फिर उस  वीडियो के आधार पर सभी आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे।

आरोपी डोम्बिवली, बदलापुर , मुरबाड और रबाले में रहने वाले हैं। शिकायत के मुताबिक, 29 जनवरी 2021 से 22 सितंबर 2021 के दौरान बलात्कार हुआ. पहले जबरदस्ती शारिरिक  सम्बंध बनाया।
फिर उसका वीडियो बनाया और उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बालात्कार करते रहे।

आरोपियों पर धारा 376,  376(N) , 376(3), 376 ( D) ( A), पोक्सो कानून की धारा 4, 6 और 10 लगाई गई है। जांच के लिए SIT टीम बनाई गई है।

Hyderabad rape-murder case:संसद से सड़क तक गूंजी आवाज, हैदराबाद पीड़िता को मिले इंसाफ

गिरफ्तार आरोपियों में ज्यादातर 18 से 24 साल के उम्र के हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी निम्न मध्यम परिवार से हैं।

कुछ आरोपी काॅलेज में पढ़ते हैं। कुछ छोटे मोटे काम करते हैं। कुछ अलग-अलग पार्टियों से भी जुड़े हैं। सभी लडक़ी के परिचित हैं।

Mumbai-Dombivli-rape-case-teenage-gangraped-29-arrested-so-far

डोम्बिवली(Dombivli)सामूहिक बलात्कार मामले में 4 और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 29 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में 2 नाबालिग भी हैं। अभी तक आरोपियों की संख्या 29 बताई जा रही है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप(Whatsapp group) बनाया था।

उस ग्रुप में लगभग सभी आरोपी शामिल थे,जो डोम्बिवली, बदलापुर ,राबले और मुरबाड़ शहर के निवासी हैं।

ये लोग नाबालिग को अलग-अलग ठिकानों पर ले जाकर रेप किया करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक राजनीतिक दल से जुड़ा भी बताया जा रहा है।

Delhi:6साल की एक और बच्ची से दरिंदगी,आरोपी गिरफ्तार,POSCO के तहत केस दर्ज

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, लड़की की शिकायत पर कल्याण के डोम्बिवली में मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल की कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) दत्तात्रेय कराले ने बताया कि ये अपराध इस वर्ष 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच अंजाम दिए गए।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सोनाली धोले के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। कराले ने बताया, ‘‘पीड़िता ने 33 लोगों के नाम बताए हैं।

लड़की की हालत स्थिर बतायी जा रही है।”

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘यह सब तब शुरू हुआ जब लड़की के प्रेमी ने जनवरी में उससे दुष्कर्म किया और घटना की वीडियो बना ली।

उसने वीडियो को लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में उसके दोस्तों तथा साथियों ने डोम्बिवली, बदलापुर, मुर्बाद और रबाले समेत अलग-अलग स्थानों पर कम से कम चार से पांच बार उससे दुष्कर्म किया।”

Mumbai-Dombivli-rape-case-teenage-gangraped-29-arrested-so-far

 

 

 

 

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button