मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस

बाजार में बिकवाली हावी, शेयर बाजार में जोरदार गिरावट

सेंसेक्स 1017 अंक निफ्टी 277 अंक बैंक निफ्टी 607 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ l 

heavy fall in stock market share bazar ki khabre

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज जोरदार गिरावट का रुख रहा l 

सेंसेक्स 1017 अंक निफ्टी 277 अंक बैंक निफ्टी 607 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ l 

आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली।

आज के कारोबार में IT, एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही जबकि बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिली।

वहीं मेटल, रियल्टी शेयरों पर दबाव रहा। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।”

Rajya Sabha Election 2022:16 सीटों के लिए आज है राज्यसभा चुनाव,जानें क्या है दलों का वोटिंग फॉर्मूला

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1016.84 अंक यानी 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 54,303.44 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 276.30 अंक यानी 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 16,201.80 के स्तर पर बंद हुआ।

आज फिर ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई।

सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,700 रुपये के आसपास बना हुआ है।

10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 45 रुपये गिरकर 50,984 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 61,203 रुपये पर खुला।

24 कैरेट सोने का भाव 50.984 रुपये पर खुला। कल सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,029 रुपये पर बंद हुआ।

आज रेट में 45 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,780 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,701 रुपये रहा।

सलमान खान के खिलाफ इस शख्स ने की थी बड़ी साजिश,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही भेजी थी सलमान-सलीम खान को धमकी भरी चिट्ठी,जानें वजह

heavy fall in stock market share bazar ki khabre

वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,238 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,826 रुपये रहा।”

आज शुक्रवार 10 जून को पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

वहीं, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल का रेट अभी भी 100 रुपये के पार बना हुआ है।

भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।” बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है।

सेंसेक्स 606.04 अंक यानी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 54,714.24 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 168.05 अंक यानी 1.10 फीसदी टूटकर 16310.10 के स्तर पर नजर आ रहा है।

प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 606.09 अंक यानी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 54,714.19 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 195.40 अंक यानी 1.10 फीसदी टूटकर 16282.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।

Highlights 1st T20 SAvsIND-इतिहास बनाने से चुका भारत,अफ्रीका ने 7 विकेट से हराया

डॉलर की व्यापक मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलता नजर आया।

आज के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 77.82 के स्तर पर जाता नजर आया।

हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर 77.79 के स्तर पर खुला था।

heavy fall in stock market share bazar ki khabre

वहीं कल यानी गुरुवार के कारोबार में रुपया इंट्राडे में 77.81 का स्तर छुता नजर आया था।

हालांकि बाद में रुपए ने अच्छी रिकवरी दिखाई और अंत में रुपए ने 4 पैसे कमजोर होकर 77.77 पर क्लोजिंग दी थी।

Friday Thought – दिल अच्छा रखो, कर्म अच्छा रखो, आगे प्रभु की इच्छा…

बता दें कि घरेलू इक्विटी बाजार की कमजोरी, क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी पैसे की लगातार निकासी रुपये पर दबाव बना रही है।”

कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव बना हुआ है। निफ्टी 16200 के पास कारोबार कर रहा है जबकि और निफ्टी बैंक करीब 600 अंक टूटा है।

मिडकैप में भी बिकवाली हावी है। मिडकैप इंडेक्स इंडेक्स 250 अंक नीचे नजर आ रहा है।

चौतरफा गिरावट में मेटल, फाइनेंशियल, एनर्जी शेयर फिसले है। IT रियल्टी, पावर शेयर टूटे, फार्मा में थोड़ी तेजी नजर आ रही है l

WhatsApp पर भेजे गए गलत मैसेज को अब कर सकेंगे एडिट,आ रहा ये फीचर


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button