मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

एशियाई बाजारों में बढ़त का असर, भारतीय शेयर बाजार ऊपर

सेंसेक्स 205 अंक निफ्टी 53 अंक बैंकनिफ्टी 128 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

share market trading up india stockmarket news updates in hindi

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 205 अंक निफ्टी 53 अंक बैंकनिफ्टी 128 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

आज यानी 13 जुलाई को बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। निफ्टी 16100 के पार खुला है।

सेंसेक्स 219.76 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 54106.37 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 61.10 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 16119.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।”

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (13 जुलाई 2022)

आज लगातार 53वें दिन पेट्रोल -डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब धीरे-धीरे दो महीने होने वाले हैं जब दाम अपने पुराने स्तर पर बने हुए हैं।

दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर रही।

हालांकि, इस बीच कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट जरूर आई है और दाम 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल से नीचे आ गए हैं।

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं।”

share market trading up india stockmarket news updates in hindi

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली।

सेंसेक्स 101.16 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 53,987.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी 14.10 अंक यानी 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 16080.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।”

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (13 जुलाई 2022)

 “क्रूड के भाव भारतीय बाजार में जोश भर सकते हैं । मजबूत डॉलर और डिमांड घटने की आशंका से कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आया है।

पेंट, OMCs और एविएशन शेयरों में तगड़ा एक्शन संभव है।” “ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे है।

एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट की तेजी आई है।

US FUTURES में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है। महंगाई पर झूठी रिपोर्ट के बाद अमेरिकी बाजार कल कमजोर बंद हुए थे।

उधर डॉलर इंडेक्स 20 साल की ऊंचाई पर पहुंचा है।”

share market trading up india stockmarket news updates in hindi

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (5 जुलाई 2022)

“कल बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली।

डॉलर में मजबूती , कमजोर ग्लोबल संकेतों, यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी की उम्मीद और

अमेरिका के महंगाई आंकड़ों के पहले बाजार पर आया डर कुछ ऐसे कारण रहे जिसने मार्केट सेटिमेंट पर अपना असर दिखाया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 508.62 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 53,886.61 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 157.70 अंक यानी 0.97 फीसदी टूटकर 16,058.30 के स्तर पर बंद हुआ।”


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button