बिजनेसbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस न्यूजमार्केट
Trending

‘अडानीग्रहण’ ने फिर डुबाई मार्केट की लुटिया, रिश्वत के आरोप, US कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

अडानी ग्रुप ने अमेरिका में 600 मिलियन डॉलर का बॉन्ड रद्द कर दिया, इस मामले में अमेरिका की कोर्ट में सुनवाई हुई, अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं.

Adani Charged-In-US-With-Alleged-Bribery-Fraud-Arrest-Warrant-Issued

अमेरिका/नयी दिल्ली (समयधारा) : बाजार पर एक बार फिर अडानी ग्रहण लगा है l

आज बाजार में जोरदार गिरावट का रुख है l दरअसल अमेरिका की एक कोर्ट ने अडानी और सात अन्य लोगों पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं।

इस मामले में अमेरिका की कोर्ट में सुनवाई हुई। अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं।

इस मामले में नाम आने के बाद अडानी ग्रुप ने अमेरिका में 600 मिलियन डॉलर का बॉन्ड रद्द कर दिया।

अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) पर एक बड़ा आरोप लगाया है।

Thursday Thoughts-जिनकी मुलाकातों में  मकसद छिपे  हो 

कहा जा रहा है कि अदाणी, सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत ऑफर करने वाली एक स्कीम में शामिल हैं।

Adani Charged-In-US-With-Alleged-Bribery-Fraud-Arrest-Warrant-Issued

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क के प्रॉसीक्यूटर्स ने बुधवार को आरोप लगाया कि अदाणी और अन्य डिफेंडेंट्स ने अमेरिकी निवेशकों से पैसे जुटाने की कोशिश करते हुए स्कीम के बारे में झूठ बोला।

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर आर. अदाणी और MD-CEO विनीत एस. जैन पर भी अमेरिकी कानूनों को तोड़ने का आरोप लगाया गया है।

WhatsApp पर मिला है शादी का कार्ड? हो सकते है फ्रॉड का शिकार, जानें कैसे?

न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी, ब्रायन पीस ने एक बयान में कहा, डिफेंडेंट्स ने अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की एक विस्तृत योजना बनाई।

ब्लूमबर्ग ने बताया कि अमेरिकी अधिकारी गौतम अदाणी के आचरण के साथ इस बात की जांच कर रहे थे कि अदाणी समूह रिश्वतखोरी में शामिल हो सकता है या नहीं।

जांच में यह भी देखा गया कि कहीं एनर्जी प्रोजेक्ट को लेकर फेवरेबल ट्रीटमेंट के लिए भारत में अधिकारियों को गलत तरीके से पेमेंट तो नहीं किया गया।

अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने यह भी आरोप लगाया कि 4 अन्य डिफेंडेंट्स ने इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिटाकर और न्याय विभाग, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) और FBI के प्रतिनिधियों से झूठ बोलकर न्याय में बाधा डालने की साजिश रची।

SEC ने बुधवार को एक अलग दीवानी मुकदमा यानि सिविल लॉसूट दायर किया। 

गौतम अदाणी पर रिश्वत की साजिश में शामिल होने के आरोप के बाद अदाणी समूह की ओर से जारी किए गए बॉन्ड्स में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 10 सेंट की गिरावट आई।

Adani Charged-In-US-With-Alleged-Bribery-Fraud-Arrest-Warrant-Issued

Air Pollution: वायु प्रदूषण से बचने और स्वस्थ रहने के लिए खाएं ये 10 चीजें


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button