मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुआ बंद, निवेशकों की जोरदार खरीदारी

सेंसेक्स 476 निफ्टी 140 बैंकनिफ्टी 239 अंक ऊपर चढ़कर बंद, NTPC, AIRTEL, COAL INDIA, ONGC, TITAN रहे टॉप गैनर्स

share bazar record unchai par band

MUMBAI (समयधारा) : शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊँचाईयों पर बंद l  सेंसेक्स 476 निफ्टी 140 बैंकनिफ्टी 239 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l

बाजार के टॉप 5 गैन करने वाले शेयर :  NTPC, AIRTEL, COAL INDIA, ONGC, TITAN l

कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 476.11 अंक यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 58,723.20 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 139.45 अंक यानी 0.80 फीसदी की मजबूती के साथ 17,519.45 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में निफ्टी IT इंडेक्स भी रिकॉर्ड  ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहे।

PSE इंडेक्स 3 साल के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बैंकिंग, IT, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही।

वहीं मेटल, ऑटो, फार्मा शेयरों में  भी तेजी देखने को मिली।

बाजार में बढ़त, Zee-ONGC सहित कई शेयर भागे

सरकार द्वारा टेलीकॉम सेक्टर के लिए राहत पैकेज के एलान से टेलीकॉम शेयरों में खरीदारी रही।

आज के कारोबार में  निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी हावी रही जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

आज सुबह शेयर बाजार (share bazar record unchai par band)

देश के शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है l 

viral-fever-in-kids-आपके बच्चे के लिए खतरनाक है ये वायरल फीवर,ऐसे करें बचाव

सेंसेक्स 114 अंक निफ्टी 38 अंक ऊपर चढ़कर कर रहे है कारोबार l बैंक निफ्टी 29 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l

एप्पल(Apple) ने एक वर्चुअल इवेंट में अपने नए आईफ़ोन13 सीरीज की घोषणा कर दी l

एप्पल इवेंट की सभी खबरें आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जायेगी l 

Zee-ONGC सहित कई शेयर भागे l क्रूड और गैस कीमतों में तेजी से ONGC, HOEC, SELAN और ABAN जैसी EXPLORATION शेयर में  एक्शन बढ़ा है।

ONGC में  4 परसेंट का उछाल देखने को मिला है।  ब्रेंट का भाव 74 डॉलर के पार निकला है। वही नैचुरल गैस की कीमतें 7 साल की ऊंचाई पर है।

iPhone 13 में 1TB का शक्तिशाली स्टोरेज-जाने कीमतें/कलर और अन्य फाडू फीचर

बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई है। सेसेंक्स 40.03 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 58,287.12 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 18.65  अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 17,398.65 के स्तर पर नजर आ रहा है।

share bazar record unchai par band

आज कैबिनेट की बैठक से पहले ऑटो शेयर फोकस में रहेंगे।   करीब 26 हजार करोड़ के PLI स्कीम को मंजूरी मिल सकती है। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल पर खास जोर रहने की उम्मीद है।  ड्रोन सेक्टर के लिए भी PLI स्कीम पर विचार संभव है। 

प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई है। सेसेंक्स 399.04अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 58646.13 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 56.60 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 17436.60 के स्तर पर नजर आ रहा है।

Breaking News:एक्टर Sonu Sood के 6 ठीकानों पर इनकम टैक्स विभाग का ‘सर्वे’

ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है।  एशिया की कमजोर की शुरुआत हुई है।

SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है लेकिन DOW FUTURES में 50 अंकों की मजबूती देखने को मिली है।

हालांकि अमेरिकी बाजार कल गिरावट पर बंद हुए थे। उम्मीद से बेहतर महंगाई के आंकड़े से भी सपोर्ट नहीं मिला।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button