मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस

शेयर बाजारों ने लगाया तेजी का चौका, Cipla-SunPharma आदि शेयरों में तेजी

सेंसेक्स 76 अंक निफ्टी 36 अंक बैंकनिफ्टी 71 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l

share market india news updates in hindi cipla sunpharma up stock market close high 

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी रही l  

सेंसेक्स 76 अंक निफ्टी 36 अंक बैंकनिफ्टी 71 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l 

Cipla-SunPharma आदि शेयरों में तेजीl दिन भर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा पर अंत में शेयर बाजार ऊपर चढ़कर बंद हुआ l

आज के कारोबार में फार्मा, PSE, मेटल, रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

रेल का कर रहे है सफर तो जान लें ये बात,फिर से शुरु हो गई है ये सुविधाएं

हालांकि ऑटो, IT शेयरों पर दबाव रहा। हालांकि आज मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरो में खरीदारी रही।

कारोबार के अंत में  BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.91 अंक याीन 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 55,550.30 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 35.55 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 16630.45 के स्तर पर बंद हुआ है l 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें  (share market india news updates in hindi cipla sunpharma up stock market close high )

पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज हफ्ते का पांचवां दिन शुक्रवार राहत भरा रहा।

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं।

Friday Thoughts – अपनों पर भी उतना ही विश्वास रखो…

आज लगातार 101वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैंl

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)  (share market india news updates in hindi cipla sunpharma up stock market close high)

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। सेंसेक्स 279.75 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 55,184.64 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 89.05 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 16525.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है l 

शेयर बाजार ने तेजी की हैट्रिक लगाई, PAYTM सहित कई शेयरों में तेजी  

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार (9.01am)

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत देखने को मिली है।

सेंसेक्स 242.14 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 55,223.06 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 80.00 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 16508.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है l 

वैश्विक शेयर बाजार का हाल चाल (11 मार्च 2022)

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर मिल रहे है। एशिया में गिरावट देखने को मिल रही है। SGX NIFTY पर आधा परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है।

अमेरिका में महंगाई दर के 40 साल की ऊंचाई पर पहुंचने से कल DOW और NASDAQ गिरकर पर बंद हुए थे। 2 परसेंट तक 10 साल का US बॉन्ड यील्ड उछला है l

शायरी- मोहब्बत का रुतबा तुम क्या जानो जनाब…

सप्लाई की टेंशन कम होने से क्रूड कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट 110 डॉलर के पास है। रूस ने क्रूड कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने के संकेत दिए है

लेकिन सोने में मजबूती देखने को मिल रही है। COMEX GOLD 2000 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है

कल कैसी रही थी शेयर बाजार की चाल 

देश के शेयर बाजार ने आज तेजी की हैट्रिक लगाई है l

सेंसेक्स 817 अंक निफ्टी 250 अंक बैंकनिफ्टी 660 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुए l 

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ है। मेटल, FMCG, रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

आज के बैंकिंग, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। छोटे-मझोले शेयरों में भी आज बढ़त देखने को मिली।

5 राज्यों में बीजेपी 4-1 से आगे, आप की बंपर जीत, बादल-सिद्दू-अमरिंदर-रावत सहित कई दिग्गज हारे

5 राज्यों में बीजेपी 4-1 से आगे, आप की बंपर जीत, बादल-सिद्दू-अमरिंदर-रावत सहित कई दिग्गज हारे

बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 1.06 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 817.06 अंक यानी 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ 55,464.39 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 249.55 अंक यानी 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 16,594.90 के स्तर पर बंद हुआl 

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1223 अंक ऊपर चढ़कर बंद

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1223 अंक ऊपर चढ़कर बंद

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button